एक्सप्लोरर

राशन कार्ड वालों को होली पर मिला उपहार, सरकार ने दी दो महीने की मोहलत, यहां पढ़ें डिटेल

Ration Card eKYC Date: उत्तर प्रदेश में सरकार की तरफ से मुफ्त अनाज पाने वालों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने राशन कार्ड के केवाई कराने की समय सीमा बढ़ा दी है. जिसका बड़ी संख्या में लोगों को फायदा होगा.

Uttar Pradesh News Today: होली और रमजान पर राशन कार्ड धारकों के लिए खुशखबरी है. सरकार ने राशन कार्डों के केवाईसी कराने की तारीख बढ़ा दी है, जिसके बाद राशन कार्ड धारकों के सदस्यों को दो महीने की मोहलत मिल गई है. हालांकि गरीबों और जरूरतमंदों को अनाज योजना के लिए केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है.

राशन कार्ड धारकों की सभी यूनिटों की केवाईसी शत-प्रतिशत कराने को लेकर शासन की तरफ से निर्देश जारी किया गया है. पूर्ति विभाग ने इसकी आखिरी तारीख दो महीन बढ़ाकर 31 मई तय की है. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जरूरतमंदों को दिए जा रहे मुफ्त अनाज में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य की गई है.

गोंडा में 73.61 फीसदी KYC पूरी
सभी कार्डधारकों को समय सीमा के भीतर अपने राशन कार्ड से जुड़े सदस्यों की केवाईसी हर हाल में पूरी करानी होगी. इस संबंध में डीएसओ दिनेश प्रताप सिंह ने बताया इसके तहत गोंडा जिले में अब तक 73.61 फीसदी लोगों की केवाईसी कराई जा चुकी है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य को पूरा करने के लिए संबंधित क्षेत्रीय अधिकारियों व पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं.

मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, गोंडा जिले में पात्र गृहस्थी के लगभग 5.5 लाख और अंत्योदय योजना के 65 हजार कार्डधारक हैं, जिनकी कुल यूनिट संख्या 26.58 लाख है. रिपोर्ट के अनुसार, 5 मार्च तक इनमें से करीब 19.24 लाख यूनिटों की केवाईसी पूरी हो चुकी है. 

केवाईसी में आ रही परेशानी!
केवाईसी प्रक्रिया के तहत कोटेदार घर-घर जाकर लोगों की पहचान सत्यापित कर रहे हैं, लेकिन कई लाभार्थियों के अंगूठे का मिलान न होने से परेशानी हो रही है. इसकी वजह से उनकी केवाईसी लंबित है. दूसरी तरफ आपूर्ति विभाग रोजाना प्रगति की निगरानी कर रहा है और कोटेदारों को प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 69000 शिक्षक भर्ती: होली पर अन्न त्याग कर अभ्यर्थियों का अनोखा विरोध, सरकार पर लगाए बड़े आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
यूपी SIR में एक और गड़बड़ी! दो नामों से 2341 एंट्री? अखिलेश ने समझाया पूरा माजरा
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल
सपा-कांग्रेस को चंद्रशेखर आजाद ने दिया ऑफर! कहा- विपक्ष की जीत मुश्किल

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget