एक्सप्लोरर

UPTET 2021: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 को लेकर बड़ा अपडेट, इस तारीख को आयोजित होगा एग्जाम

उत्तर प्रदेश टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2021 अब अगले साल 15 जनवरी के बाद ही होने की उम्मीद है. पेपर लीक होने की वजह से 28 नवंबर को होने वाली यूपीटीई परीक्षा निरस्त कर दी गई थी.

प्रयागराज:  उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है. जानकारी के मुताबिक यूपीटीईटी (UPTET)  परीक्षा अब अगले साल 15 जनवरी के बाद ही आयोजित की जाएगी. हालांकि ये परीक्षा 28 नवंबर को होनी थी लेकिन पेपर लीक होने के बाद इसे निरस्त कर दिया गया था. तभी से उम्मीदवार परीक्षा की नई तारीख घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं.

सरकार ने 1 महीने में परीक्षा आयोजित करने का किया था दावा
बता दें कि 28 नवंबर को होने वाली यूपीटीईटी की परीक्षा निरस्त करने के बाद सरकार ने 1 महीने में दोबारा इम्तिहान कराने दावा किया था. लेकिन परीक्षा कराने वाली संस्था परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सूत्रों का कहना है कि परीक्षा को दिसंबर महीने में दोबारा कराना संभव नही है. सूत्रों के मुताबिक चाहे कितनी भी तेज रफ्तार से काम किया जाए तो भी दिसंबर में परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकेंगी, क्योंकि पेपर तैयार करने से लेकर छपवाने, पैकेट तैयार करने और उन्हें जिलों में भेजने की प्रक्रिया में समय लगता है, और अभी तो पेपर छापने वाली एजेंसी तक तय नहीं हुई है. इसके साथ ही दूसरी परीक्षाओं से मिलान कर खाली तारीख भी तलाशनी होती है. इस पूरी प्रक्रिया के चलते दोबारा परीक्षा कराने में 2 महीने का समय भी लग सकता है. यानी दिसंबर में यूपीटीईटी परीक्षा दोबारा होना मुमकिन नहीं लग रहा है. ऐसे परीक्षा अब जनवरी के अंतिम हफ्ते में ही परीक्षा आयोजित होने की उम्मीद है.

प्राधिकारी के संकटमोचक के तौर पर भेजे गए हैं अनिल भूषण चतुर्वेदी

वहीं सूत्रों का ये भी कहना है कि इस बार विवाद से बचने के लिए गवर्नमेंट प्रेस यानी प्रयागराज के राजकीय मुद्रणालय में पेपर छपवाया जा सकता है. वहीं  पूर्व की परीक्षाओं के अनुभव के आधार पर जल्द ही प्रस्तावित परीक्षा का कार्यक्रम शासन को भेजा जाएगा. गौरतलब है कि प्राधिकारी के नए सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने कल ही प्रयागराज में कार्यभार संभाला है. उन्होंने कई बड़ी परीक्षाएं आयोजित करने की जिम्मेदारी पहले भी निभाई है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे प्राधिकारी के संकटमोचकर बनकर यूपीटीईटी परीक्षा का सफल आयोजन कराएंगे.

ये भी पढ़ें

RSMSSB Recruitment 2021: RSMSSB ने Motor Vehicle SI के पद पर निकाली भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी सभी अहम जानकारियां

Bihar Weather and Pollution Today: आज आसमान में मंडराएंगे बादल, कोहरे और प्रदूषण की चपेट में सभी शहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
2027 में किसकी होगी जीत? बृजभूषण शरण सिंह ने बढ़ा दिया सस्पेंस
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
अलीगढ़: 50 KM तक कीलों पर 'दंडवत' कांवड़ यात्रा, लोग हैं हैरान
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा
हापुड़ में कांवड़ियों पर आसमान से बरसे फूल, DM और SP ने की पुष्प वर्षा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget