एक्सप्लोरर

Prayagraj News: अतीक की संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा, कब्रिस्तान की जमीन पर प्लॉटिंग करने के मामले की जांच शुरू

UP News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस के पास ऐसे कई प्रार्थना पत्र पहुंचे हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अतीक गैंग ने उनके यहां कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग की है.

Atiq Ahmed News: प्रयागराज (Prayagraj) शूटआउट में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ के मर्डर के बाद से अतीक गैंग की सारी संपत्तियों की कड़ाई से जांच शुरू हो गई है. जांच में इस्लाम को मानने वाले लोगों ने जो संपत्ति (वक्फ संपत्ति) दान की है वो भी चर्चा में आने लगी है. जांच में कई ऐसी वक्फ संपत्तियों का पता चला है, जो अतीक अहमद के कब्जे में रही हैं. इन संपत्तियों पर या तो अतीक के परिवार वालों का कब्जा है. या फिर उन जमीनों को उसके गैंग मेंबरों और करीबियों ने कब्जे में लेकर अपने नाम करा लिया है.

कई जिलों में निकली अतीक की बेनामी संपत्ति
कब्रिस्तान की कई जमीनों पर भी फर्जीवाड़ा कर प्लॉटिंग करने और मकान बनवाकर बेचने के मामले की जांच शुरू हुई है. अतीक-अशरफ मर्डर के बाद उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिस के पास ऐसे कई प्रार्थना पत्र पहुंचे हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि अतीक गैंग ने उनके यहां कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर प्लॉटिंग की है. शिकायतकर्ताओं ने पहले की गईं शिकायतों का भी हवाला दिया है. ये संपत्तियां प्रयागराज के अलावा फतेहपुर, कानपुर (Kanpur), कौशाम्बी (Kaushambi) और लखनऊ (Lucknow) में बताई जा रही हैं.

कई मामलों में शिकायतें सही पाई गई हैं. ऐसे में शासन के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन की टीमें इन संपत्तियों को लेकर गोपनीय तरीके से जांच में जुटी हैं. वक्फ संपत्तियों का ब्योरा खंगाला जा रहा है. दस्तावेजों की जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी है. जांच में जो भी सामने आएगा उसको ध्यान में रखते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि प्रयागराज में 24 फरवरी को हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही अतीक अहमद और उससे संबंधित केस को लेकर पुलिस सख्त है. बता दें की यूपी एसटीएफ टीम की टीम के साथ झांसी के पास उमेश पाल हत्या के मुख्य आरोपी असद और गुलाम की मुठभेड़ में मौत हो गई थी. इसके बाद 15 अप्रैल को खुद अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की भी प्रयागराज में पुलिस कस्टिडी में तीन बदमाशों ने हत्या कर दी थी.

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद और अशरफ की कोर्ट में ही हत्या करना चाहते थे तीनों शूटर्स, इस वजह से बदला प्लान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget