एक्सप्लोरर

Gonda Crime: गोंडा में अपहरण कर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, हत्या की थी प्लानिंग

Gonda News: गोंडा जिले की पुलिस टीम ने बदमाशों से मुठभेड़ के बाद उनके चंगुल से अपह्रत व्यक्ति को छुड़ा लिया है. मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन भागने में कामयाब रहे.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले (Gonda District) की छपिया पुलिस (Chhapia Police) ने मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार बदमाश चंदन तिवारी साथियों के साथ मनकापुर से उमेश मिश्रा के नाम के एक व्यक्ति को अपहरण करके वैगनआर (WagonR) कार से भाग रहे थे. वहीं छपिया पुलिस ने सूचना मिलते ही घेर कर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी मौका देख कर फरार हो गया. पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया बदमाश लक्ष्मीचंद उर्फ चंदन तिवारी ग्राम बैजलपुर सिंगार नारी थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती (Basti) का रहने वाला है.

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से अवैध तमंचा, एक वैगनआर कार और 1700 रुपए नगद बरामद किया है. वहीं पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मनकापुर के रहने वाले उमेश चंद्र मिश्रा सुरक्षित छुड़ा लिया है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. उमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कुछ दिनों पहले मुख्य आरोपी चंदन तिवारी ने उससे तीन लाख रुपये उधार लिए थे, पैसे लौटाने न पड़े इसलिए आरोपी चंदन तिवारी का अपहरण कर लिया. 

बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस टीम पर कर दी फायरिंग 

घटना के दिन थाना छपिया पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मनकापुर से मसकनवा जाने वाली रोड से कुछ बदमाश, एक व्यक्ति का अपहरण कर वैगनआर कार से भाग रहे हैं. जिसके बाद पुलिस बल द्वारा बेतवा मोड के पास बदमाशों को घेरने का प्रयास किया गया, अपने आपको से घिरा देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी. 

पुलिस के जरिये की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश लक्ष्मीचंद उर्फ चन्दन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा. आरोपी के पास से पुलिस टीम ने एक अदद अवैध तमंचा, 2 अदद जिन्दा और 1 अदद खोखा कारतूस बरामद किया है.

पैसे न लौटाने पड़े इसलिए जान से मारने का था प्लान

गिरफ्तार आरोपी चन्दन तिवारी ने पुलिस पूछताछ तीन लाख रुपये उधार लेने की बात स्वीकार कर ली है. आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि उधार लिए पैसे लौटाना न पड़े इसलिए साथियों के साथ उमेश कुमार मिश्र को जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया था. गिरफ्तार आरोपी से जानकारी के आधार पुलिस टीम उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी हुई है. गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Ghazipur News: गाजीपुर जिला जेल के अंदर चल रहा है ये खेल? धरने पर बैठे बंदी रक्षकों का आरोप

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, 'परिसीमन से ज्यादा जरूरी सीमाओं की सुरक्षा'
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget