एक्सप्लोरर

Ghazipur News: गाजीपुर जिला जेल के अंदर चल रहा है ये खेल? धरने पर बैठे बंदी रक्षकों का आरोप

Ghazipur News: धरने पर बैठे बंदी रक्षकों का कहना है, जेल अधीक्षक की देखरेख में जेल के अंदर भ्रष्टाचार का बड़ा खेल चल रहा है. कैंटीन में ऐसे सामान मिलते हैं जो जेल मैनुअल में अवैध माने गए हैं.

Uttar Pradesh News: यूपी में गाजीपुर जिला जेल (Ghazipur District Jail) में कई मामलों में वांछित अभियुक्तों और बंदियों को रखा जाता है. कैदियों की देखरेख करने के लिए कारागार विभाग की तरफ से बंदी रक्षकों की नियुक्ति की जाती है. दो बंदी रक्षक मंगलवार को कारागार प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिला कारागार के गेट पर धरने पर बैठ गए. बंदी रक्षकों ने आरोप लगाया कि जेल अधीक्षक द्वारा उनका गलत तरीके से ट्रांसफर कर दिया गया है. इतना ही नहीं उन्होंने उनके ऊपर जेल के अंदर कई तरह के भ्रष्टाचार (Corruption) के आरोप भी लगाए.

बता दें कि जिला जेल के गेट पर बैठे बंदी रक्षक गोपाल पांडे और आनंद सिंह पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जेल अधीक्षक ने गैर जनपद में ट्रांसफर कर दिया है. इसपर इन लोगों का कहना है कि उनका गुनाह क्या है और उन्हें बिना बताएं ही ट्रांसफर कैसे किया जा सकता है. इसके लिए वह लोग जेल के जिम्मेदार अधिकारियों के साथ ही जिला अधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं लेकिन इनकी शिकायत पर किसी ने सुध नहीं ली. इसके बाद इन लोगों ने धरने पर बैठकर अपनी बातें मीडिया तक पहुंचाईं. 

जेल अधीक्षक पर लगाए आरोप
धरने पर बैठे बंदी रक्षकों का कहना है कि जेल अधीक्षक की देखरेख में जिला जेल के अंदर भ्रष्टाचार का बड़ा खेल चल रहा है. इन लोगों ने बताया कि जेल के कैंटीन में अवैध सामान मिलते हैं जो जेल मैनुअल में अवैध माने गए हैं. इतना ही नहीं अवैध सैलून के साथ ही साथ अवैध रूप से जेल के अंदर मोबाइल फोन का भी संचालन होता रहता है. अवैध रूप से कैंटीन चलने से प्रतिदिन 18 से 20 हजार रुपया जेल अधीक्षक को मिलता है. उन्होंने बताया कि जब भी जिला प्रशासन का औचक निरीक्षण होता है उसकी जानकारी इन लोगों को पहले ही मिल जाती है और जेल में जितने भी सामान और मोबाइल होते हैं उनको कहीं छिपा दिया जाता है और उनके चले जाने के बाद फिर से वही खेल शुरू हो जाता है.

जेल अधीक्षक ने इसपर क्या कहा
जेल अधीक्षक हरिओम शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि बंदी रक्षकों के द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से मनगढ़ंत और गलत हैं. यह दोनों खुद ही कई बार दंड पा चुके हैं और लगातार जेल मैनुअल का उल्लंघन करते हुए काम करते हैं.

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा,डीसीएम से टकराकर पलटी स्लीपर बस, छह यात्रियों की मौत, 21 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
स्वतंत्रता दिवस की शाम अयोध्या में निकलेगी रामलला की पालकी, तैयारियां तेज
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
BJP के संपर्क में सपा नेता! योगी के विधायक के दावे से मची खलबली
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्तों ने किया बाबा का जलाभिषेक

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget