एक्सप्लोरर

धर्म परिवर्तन के मामले में सामने आया Noida Deaf Society का नाम, हैरान करने वाली है सच्चाई 

यूपी एटीएस ने धर्म परिवर्तन कराने वाले आरोपी मुफ्ती कादरी जहांगीर और मोहम्मद उमर गौतम को गिरफ्तार किया है. खुलासा हुआ हैकि इन लोगों ने अब तक करीब 1000 मूक-बधिर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है, जिसमें 2 बच्चे नोएडा डेफ सोसायटी के भी हैं. 

नोएडा: धर्म परिवर्तन के मामले में नोएडा डेफ सोसायटी का नाम सामने आने के बाद नोएडा पुलिस और STF भी सक्रिय हो गई है. यही वजह है कि डेफ सोसायटी स्कूल की संचालिका रूमा रोका से पुलिस संपर्क कर सच जानने की कोशिश कर रही है. एबीपी गंगा की टीम नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल पहुंची और धर्म परिवर्तनन मामले में स्कूल की भूमिका जानने की कोशिश की. 

लोगों ने किया प्रदर्शन 
जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि नोएडा डेफ सोसायटी धर्म परिवर्तन में भी संलिप्त है तो उन्होंने स्कूल के बाहर आकर जमकर प्रदर्शन भी किया. प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद नोएडा पुलिस मौके पर पहुंची. प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि मुख्यमंत्री ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें ताकि ऐसा कृत्य करने वालों के लिए कार्रवाई नजीर साबित हो.

शुरुआती जांच में सामने आई ये बात 
नोएडा पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि नोएडा डेफ सोसायटी का संचालन रूमा रोका नाम की एक महिला कर रही है. रूमा रोका की पहचान नोएडा में एक समाज सेविका के रूप में है. करीब 10 सालों से रूमा रोका मूक-बधिर बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम चलाती रही है. 2018 में उसने सेक्टर 117 में डेफ सोसायटी स्कूल की स्थापना की और यहीं पर मूक-बधिर बच्चों को शिक्षा देने का कार्य प्रारंभ किया. 

स्कूल की भूमिका संदिग्ध
यूपी एटीएस ने जब आरोपी मुफ्ती कादरी जहांगीर और मोहम्मद उमर गौतम को गिरफ्तार कर ये खुलासा किया कि इन लोगों ने अब तक करीब 1000 मूक-बधिर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया है, जिसमें 2 बच्चे नोएडा डेफ सोसायटी के भी हैं. ये बच्चे कानपुर और गुरुग्राम के रहने वाले हैं. इसी के बाद नोएडा डेफ सोसायटी स्कूल सवालों के घेरे में आया. स्कूल की भूमिका संदिग्ध मानते हुए नोएडा पुलिस और एसटीएफ जांच में जुट गई है. 

कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध
शुरुआती जांच में ये पता चला है कि नोएडा डेफ सोसायटी के 2 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध है. बताया जा रहा है कि यही दो कर्मचारी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों के संपर्क में थे. यही मूक-बधिर बच्चों की डिटेल उन्हें देते थे और बताते थे कि कौन बच्चा आसानी से धर्म परिवर्तन के लिए मान जाएगा. जिसके बाद दोनों आरोपी लिस्ट तैयार करते थे और बच्चों से मिलकर उन्हें प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराते थे. अगर नहीं मानते थे तो डरा धमकाकर भी धर्म परिवर्तन कराया जाता था. फिलहाल नोएडा पुलिस पूरे मामले की जांच कर सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है. ताकि, तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सके. 

ये भी पढ़ें:

Coronavirus Third Wave: आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की पूरी आशंका

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग
उत्तराखंड SIR में हजारों आपत्तियां! 5 सीटों पर 'मुस्लिम वोटर' हटाने की मांग

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget