एक्सप्लोरर

Coronavirus Third Wave: आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा- कोरोना वायरस की तीसरी लहर आने की पूरी आशंका

अनुमान लगाने वाले प्रोफेसर का कहना है कि बीमारी का पीक जितना देरी से आएगा उतना ही लोगों को वैक्सीनेट होने का मौका मिल जाएगा. रिपोर्ट में तीन महत्वपूर्ण बातें निकल कर सामने आई हैं.

कानपुर: आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिकों का दावा है कि कोरोना की तीसरी लहर आने की पूरी आशंका है. जिससे बचाव करना आम लोगों के हाथ में हैं. कोविड नियमों का जितने अच्छे से पालन करेंगे, उतना ही बीमारी से लड़ने में सक्षम हो सकेंगे.

कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर आईआईटी कानपुर ने रिसर्च के बाद मुहर लगा दी है. यह बात आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर राजेश रंजन और प्रो महेंद्र वर्मा ने अपने गणितीय मॉडल के ज़रिए बताई है. अनुमान लगाने वाले प्रोफेसर का कहना है कि बीमारी का पीक जितना देरी से आएगा उतना ही लोगों को वैक्सीनेट होने का मौका मिल जाएगा. जितने ज्यादा लोगों को वैक्सीन लग जाएगी कोरोना से नुक्सान उतना ही कम होगा. आईआईटी प्रोफेसर राजेश रंजन का कहना है कि मॉडल के माध्यम से दूसरी लहर की महामारी के मापदंडों को लेकर रिपोर्ट तैयार की है.

रिपोर्ट में तीन महत्वपूर्ण बातें निकल कर सामने आई हैं

इस रिपोर्ट में तीन महत्वपूर्ण बातें निकल कर सामने आई हैं. ऐसा माना जा रहा है कि 15 जुलाई तक पूरा देश अनलॉक हो जाएगा. यह ठीक वैसे ही स्थिति होगी जैसी कि इस साल जनवरी में थी. जनवरी में सभी कुछ अनलॉक हो गया था, लेकिन यदि इस बार अनलॉक होने पर अगर हम सावधानी नहीं बरतते हैं, सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करते हैं और मास्क नहीं लगाते हैं तो कोरोना की तीसरी लहर का पीक अक्टूबर तक आ सकता है. यही नहीं जानकर भी इस बात को मान रहे हैं.

पहला पहलू ये है कि सितंबर से स्थितियां खराब होना एकबार फिर शुरू हो जाएंगी और अक्टूबर तक इसकी भयावहता काफी होगी. दूसरा चरण है कि अगर कोरोना तीसरी लहर में बदले म्युटेंट के साथ आता है और लोग सावधानी भी नहीं बरतते तो इसका पीक सितंबर तक आ जाएगा. यानी कि अगस्त से स्थितियां खराब होनी शुरू हो जाएंगी. तीसरा चरण है कि अगर लोग सावधानी बरतते हैं, मास्क लगाने के साथ वैक्सीन लगवा लेते हैं तो ऐसी स्थिति में तीसरी लहर का पीक नवंबर तक आएगा.

प्रो राजेश कहते हैं कि ऐसी स्थिति में लोगों को वैक्सीन लगवाने का भी समय मिल जाएगा. उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी ही वैक्सीन लगवा लें, ये बचाव में सहायक है.

यह भी पढ़ें-

अखिलेश यादव का दावा- यूपी के 24 जिलों में सरकार के आंकड़ों से 43 गुना ज्यादा है कोरोना से मौत का आंकड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget