एक्सप्लोरर

Hardoi News: हरदोई में गरीबों के लिए बन रहे सरकारी आवास की खुली पोल, ADM के पैर लगाते ही गिरने लगा प्लास्टर

UP: हरदोई में आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये की लागत से 252 आवास 10 साल पहले बनने शुरू हुए थे, लेकिन यह सरकारी आवास किसी जरूरतमंदों का घरौंदा बनते इससे पहले ही कबाड़ में बदल गए हैं.

Uttar Pradesh News: हरदोई के संडीला में जरूरतमंदो के लिए करोड़ों की लागत से बनाए गए 252 आवास बनने  से पहले ही कबाड़ में तब्दील हो गए. दरअसल, जब एडीएम इस परियोजना की जांच करने पहुंची तो निर्माण कार्य में लापरवाही की पोल खुली. एडीएम के पैर लगाते ही बिल्डिंग का प्लास्टर भरभराकर गिरने लगा. हरदोई जिले में जरूरतमंदों को आवास देने के लिए 10 करोड़ रुपये की लागत से बने आवासों की दीवारों का प्लास्टर पैर लगाते ही गिर गया.

दरअसल, आईएचएसडीपी योजना के अंतर्गत 10 करोड़ रुपये की लागत से 252 आवास 10 साल पहले बनने शुरू हुए थे, लेकिन यह सरकारी आवास किसी जरूरतमंदों का घरौंदा बनते इससे पहले ही कबाड़ में बदल गए हैं. जब इस परियोजना की जांच हुई तो निर्माण कार्य में लापरवाही की पोल खुल गई. जिले की बड़ी परियोजनाओं के भौतिक सत्यापन की स्थिति को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने संडीला नगर पालिका क्षेत्र में इस परियोजना का निरीक्षण करने गई थीं.

2011 से काम शुरू हुआ था
यह आवास जरूरतमंदों को दिए जाने वाले थे इन आवासों का काम मई 2011 से काम शुरू हुआ था और मई 2013 तक यह काम पूरा हो जाना था, लेकिन परियोजना शुरू होने के 11 साल बीतने के बाद यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी. साथ ही जरूरतमंदों को आवास दिए जाने से पहले ही बने हुए ये कबाड़ में बदल गए. इस परियोजना का निर्माण सीएनडीएस संस्था द्वारा कराया गया है, लेकिन पिछले दो वर्षों से इस योजना का काम बंद होने के कारण आवासों के दीवारों का प्लास्टर टूट कर नीचे गिरने लगा है.

सरियों में लगा जंग
आवास में लगाई गई सरिया में अभी से जंग दिखाई पड़ रही है और खिड़की और दरवाजे के फ्रेम खराब हो गए हैं. इस मामले में अपर जिलाधिकारी वंदना त्रिवेदी ने बताया कि आवासों की जांच की गई थी, जिसमें कुछ खामियां पाई गईं है. इसकी पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी को दे दी गई है, जिसके परीक्षण के बाद पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें -

Uttarakhand Politics: हरीश रावत ने रोटी-गुड़ की पार्टी के बहाने BJP सरकार को घेरा, अनाजों की अनदेखी का लगाया आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम
केदारनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, बम-बम भोले के जयघोष से गूंजा बाबा का धाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget