एक्सप्लोरर

Etawah News: उधार के 100 रुपये न देने पर दबंगों ने बुरी तरह पीटा, आहत होकर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

UP News: इटावा में एक युवक को कुछ लोगों ने 100 रुपये के लिए सरेआम पीटा. दुखी होकर युवक ने रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रही सुपर फास्ट ट्रेन के आगे खड़े होकर सुसाइड कर लिया.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के इटावा (Etawah) के थाना भरथना में दबंगों ने उधारी के 100 रुपये के लेनदेन के चलते ऑटो चालक सलीम उर्फ छोटू को रेलवे क्रॉसिंग के किनारे बुरी तरह पीटा. दबंगों की पिटाई से दुखी सलीम ने रेलवे ट्रैक पर सामने से आ रही सुपर फास्ट ट्रेन के आगे खड़े होकर अपनी जान दे दी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है. यह घटना रविवार रात 8 बजकर 25 मिनट की है, जब भरथना के मोतीगंज मोहल्ले के रेलवे क्रॉसिंग के पास 7 लोगों ने मिलकर ऑटो चालक सलीम को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया. 

इस बीच रेलवे क्रॉसिंग के पास भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने भी सलीम को बचाने की कोशिश नहीं की. किसी तरह दबंगों के चंगुल से छूट कर सलीम रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया और नई दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही सुपर फास्ट ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी. घटना की जानकारी मिलने पर सलीम के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. हादसे के बाद रेलवे ट्रैक पर सलीम का शव कई टुकड़ों में बट कर 100 मीटर के दायरे में फैला हुआ था. जानकारी मिलने पर एसपी ग्रामीण सतपाल सिंह के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची. 

इन धराओं में मामला दर्ज
वहीं सलीम के परिजनों की तहरीर पर आईपीसी की धारा 147, 323, 306 के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने को लेकर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. फिलहाल, पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जहां एक ओर प्रदेश में योगी सरकार दबंगों के खिलाफ सख्त एक्शन में नजर आ रही है. वहीं इटावा के भरथना का यह मामला, जहां 7 लोगों ने 22 वर्षीय सलीम को लाठी-डंडों से इतनी बुरी तरह पीटा कि सलीम ने ट्रेन के सामने खड़े होकर आत्महत्या कर ली. वहीं एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि रुपये के लेनदेन के चलते हैं मारपीट की घटना हुई, जिसमें लड़ते-लड़ते सलीम रेलवे ट्रैक के पास आ गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई. परिजनों की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें:-

Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा,डीसीएम से टकराकर पलटी स्लीपर बस, छह यात्रियों की मौत, 21 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी
उत्तराखंड में 15 अगस्त तक LPG ई-KYC जरूरी, वरना बढ़ सकती है परेशानी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget