एक्सप्लोरर

Fatehpur Crime News: फतेहपुर में दिनदहाड़े धारदार हथियार से गला रेतकर युवती की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime News: यूपी के फतेहपुर में एक 19 साल की युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई है. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की डांच शुरू कर दी है.

Crime News: यूपी के फतेहपुर जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. यहां घर में घुसकर युवती की दिन दहाड़े हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई. जहां इस घटना के बाद से परिजनों का हाल बेहाल है. वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

युवती की दिनदहाड़े की हत्या

जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर चौकी के पीछे दिन दहाड़े युवती की निर्मम हत्या ने इलाके में सनसनी फैला दी है. बताया जा रहा है कि, यहां दो दिन पहले छत में बारिश का पानी निकालने को लेकर विवाद हुआ था. जिसके बाद आज मृतक युवती के घर वाले प्रयागराज अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए गए थे. जिस वजह से युवती घर में अकेली थी, जब परिजन घर आए तो देखा कि, किसी ने युवती की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी. वहीं मौके पर पहुंचे एसपी ने घटना स्थल का मुआयना करते हुए कहा की एक युवती का हत्या युक्त शव मिला है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है.

Nupur Sharma को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सपा सांसद एसटी हसन का बयान, कहा- माफी से काम नहीं चलेगा

पानी निकालने को लेकर पड़ोसी से हुआ था विवाद

एसपी फतेहपुर राजेश सिंह ने मामले की पूरी जानकारी देते हुए कहा कि, एक 19 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई है. उस वक्त मृतका के घर पर कोई नहीं था. परिजनों ने बताया कि पडोसी से नाली का पानी को निकालने को लेकर उनका विवाद हुआ था, हालांकि विवाद के बाद दोनों पक्ष में समझौता भी हो गया था. इस पर छानबीन की जा रही है. घटना का हम अनावरण करेंगे, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा.

UP News: सोनेलाल की जयंती मनाने को लेकर दो बहनों के बीच घमासान, बड़ी बहन केंद्रीय मंत्री तो छोटी विधायक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सुनियोजित साजिश थी संभल हिंसा? सपा सांसद बर्क पर लोगों को भड़काने का आरोप!
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
सावन के बाद वाराणसी आ सकते हैं PM मोदी, काशी में होगा यह बड़ा काम
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
प्रतापगढ़ में भारी बारिश से ढहा 100 साल पुराना मकान, 6 लोगों की मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी
उत्तराखंड में भारी बारिश रेड अलर्ट, देहरादून के सभी स्कूलों की छुट्टी

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत के लिए तैयार हुए छात्र, स्टेट गेस्ट हाउस में होगी बात
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
3 दिग्गज गेंदबाज, जो वनडे क्रिकेट में कभी नहीं ले सके 5 विकेट हॉल 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget