एक्सप्लोरर

Moradabad News: मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ मिलकर सिपाही पति ने कराई थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद पुलिस ने 21 मार्च को हुई महिला की हत्या का खुलासा कर दिया है. अपनी प्रेमिका को पाने के लिए महिला के पति ने ही उसकी हत्या कराई थी. आरोपी पति यूपी पुलिस में सिपाही है.

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद (Moradabad) से सनसनीखेज मामला सामने आया है, दरअसल यहां  एक पुलिसकर्मी ने अपनी प्रेमिका को पाने के लिए अपनी ही पत्नी की हत्या करा दी. हैरानी की बात ये है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने में आरोपी पुलिस वाले का साथ उसके माता पिता और प्रेमिका व भाइयों ने दिया. वहीं मामले का खुलासा कर पुलिस ने हत्यारे पति, उसके माता पिता और प्रेमिका को गिरफ़्तार कर लिया है. 
 
ये है मामला
मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में 21 मार्च की रात को एक महिला पुष्पा की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले का  पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी. वहीं मुरादाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतका का पति विमल यूपी पुलिस में सिपाही है और उसकी ड्यूटी जीआरपी में चल रही थी.
 
उन्होंने बताया कि पिछले ढाई साल से हापुड़ की रहने वाली सरकारी नर्स अलका से सिपाही विमल का प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों को दोस्ती फेसबुक के ज़रिए हुई थी. इस प्रेम प्रसंग की जानकारी विमल के माता-पिता को भी थी. विमल के परिवार वाले भी उसकी प्रेमिका अलका को पसंद करने लगे थे. वे भी  विमल की पत्नी पुष्पा को रास्ते से हटाना चाहते थे. जिसके बाद सभी ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची.

Moradabad News: मुरादाबाद में प्रेमिका के साथ मिलकर सिपाही पति ने कराई थी पत्नी की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
 
पुष्पा की हत्या में 7 लोग शामिल थे, चार गिरफ्तार
साजिश के तहत विमल की प्रेमिका अलका ने सुंदर निशांत नाम के शख्स एवं बुलंदशहर के एक अज्ञात व्यक्ति को पुष्पा को मारने की सुपारी दे दी. सभी आरोपियों ने एक होटल में मीटिंग की और योजना बनाई उसके बाद 21 तारीख की रात को सिपाही विमल के घर गए. इसके बाद पुष्पा की सोई हुई अवस्था में गला दबाकर हत्या कर दी गई.
 
पुष्पा की हत्या में कुल 7 लोग शामिल थे जिसमें से पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेजा दिया. तीन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं. गिरफ्तार आरोपियों में मृतका का पति विमल, उसके माता पिता, और प्रेमिका अलका शामिल हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त वैगनआर कार भी बरामद कर ली है.
 
 
घटना को लेकर एसएसपी ने क्या कहा?
घटना का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि 21 तारीख की रात में मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव में एक विवाहिता जिसकी शादी 9 साल पहले हुई थी। उसकी हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी.  जिसके बाद पंचायत नामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई थी और उसके बाद परिजनों के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मर्डर का मुकदमा दर्ज किया गया था. हत्याकांड का खुलासा करने के लिए टीम का गठन कर कार्यवाही शुरू कर दी गई थी. हमारी टीम को इस हत्या की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा किया.
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.  अभियुक्त के द्वारा जो फोर व्हीलर गाड़ी हत्याकांड के लिए इस्तेमाल की गई थी उसे भी बरामद कर ली गई है.  एसएसपी ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जो अभियुक्त फरार हैं उनकी गिरफ्तारी के लिए भी दबिश दी जा रही है. 
ये भी पढ़ें
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'सड़क जल्दी बनवाओ विधायक!' Gen Alpha ने रोका बस्ती MLA का काफिला
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'कार्रवाई तो होगी', आजम खान के ठिकानों पर ED रेड पर बोले योगी के मंत्री
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget