एक्सप्लोरर

निर्भया को श्रद्धांजलि: यूपी मेट्रो ने जलाए एक हजार दीये, हजरतगंज स्टेशन पर हुआ नुक्कड़ नाटक

यूपीएमआरसी ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर हिंसा के खिलाफ, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित, ‘रात का उजाला‘ नाम से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान एक हजार दीये जलाए गए.

लखनऊ. देश की राजधानी दिल्ली में हुए वीभत्स निर्भया कांड को 8 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी) ने निर्भया को श्रद्धांजलि दी है. यूपीएमआरसी ने हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर हिंसा के खिलाफ, महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित, ‘रात का उजाला‘ नाम से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान एक हजार दीये जलाए गए.

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था. इस अवसर पर ‘रेड ब्रिगेड‘ एनजीओ के कार्यकर्ताओं ने समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे भेदभाव और हिंसा के बारे में लोगों को संवेदनशील और जागरूक बनाने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. महिला सशक्तिकरण को समर्पित विशेष संवाद का भी आयोजन किया गया, जिसमें यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव और रेड ब्रिगेड की संस्थापक उषा विश्वकर्मा समेत तमाम लोग शामिल हुए.

"मेट्रो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम" यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने कहा कि आधी आबादी की चिंता और परेशानी को दूर किए बिना हम बेहतर समाज के निर्माण की कल्पना भी नहीं कर सकते. मेट्रो में यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है. देर रात भी महिलाएं निश्चिंत हो मेट्रो से सफर करती हैं, क्योंकि यहां सबकी सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं. उन्होंने कहा कि मेट्रो ट्रेनों और स्टेशनों पर सब तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. स्टेशनों पर महिला गार्ड्स को भी नियुक्त किया गया है. मेट्रो स्टेशन से लेकर मेट्रो ट्रेनों के संचालन में भी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

वहीं, महिला सुरक्षा पर आधारित संवाद कार्यक्रम में रेड ब्रिगेड की संस्थापक उषा विश्वकर्मा ने महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सबको साथ आने का आह्वान किया. इसके अलावा हाईकोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता अंजू अग्रवाल ने इस अवसर पर मेट्रो से यात्रा के अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि यूपी मेट्रो यात्रियों के जानमाल की सुरक्षा के प्रति समर्पण और निष्ठा की अद्भुत मिसाल पेश कर रहा है.

ये भी पढ़ें:

UP Weather Update: यूपी में कहर बरपा रही ठंड, मौसम विभाग का अनुमान- अभी कुछ दिन और सताएगी बर्फीली हवा

राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक राम भक्त का लिया जाएगा सहयोग, चंदे के लिए VHP पूरे देश में चलाएगी अभियान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget