एक्सप्लोरर

राम मंदिर निर्माण के लिए प्रत्येक राम भक्त का लिया जाएगा सहयोग, चंदे के लिए VHP पूरे देश में चलाएगी अभियान

चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए देश भर के प्रत्येक राम भक्त का सहयोग लिया जाएगा. इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे.

अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर के निर्माण में आम लोगों की भागीदारी भी रहेगी. मंदिर के निर्माण के लिए आम लोगों का सहयोग लिया जाएगा और इसके लिए विश्व हिंदू परिषद अभियान चलाएगी. इस अभियान की शुरुआत मकर संक्रांति (15 जनवरी) से होगी और माघ-पूर्णिमा तक जारी रहेगी. इस बात की घोषणा विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने दी.

प्रत्येक राम भक्त का सहयोग लिया जाएगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में चंपत राय ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य मंदिर के लिए देश भर के प्रत्येक राम भक्त का सहयोग लिया जाएगा. इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे. उन्होंने कहा कि विहिप के कार्यकर्ता देश के चार लाख गांवों के 11 करोड़ परिवार से संपर्क कर और उन्हें श्री राम जन्मभूमि से सीधे जोड़कर रामत्व का प्रसार करेंगे. उन्होंने कहा कि देश की हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय के लोगों के सहयोग के साथ राम मंदिर वास्तव में एक राष्ट्र मंदिर का रूप लेगा.

जारी किए जाएंगे कूपन चंपत राय ने कहा कि देश के अधिकतर गांवों और शहरों में चलने वाले इस अभियान में राम भक्तों के जरिए मंदिर निर्माण हेतु स्वैच्छिक रूप से दिया गया आर्थिक सहयोग स्वीकार किया जाएगा. इसके लिए 10, 100 और 1000 रुपये के कूपन उपलब्ध रहेंगे. करोड़ों घरों में भगवान के दिव्य मंदिर की तस्वीर भी पहुंचाई जाएगी. 10 रुपये के 8 करोड़, 100 रुपये के 4 करोड़ और 1000 रुपये के 12 लाख कूपन जारी किए जाएंगे.

मंदिर के निर्माण की तैयारी चल रही है चंपत राय ने कहा कि मंदिर के निर्माण की तैयारी चल रही है. मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और गुवाहाटी के आईआईटी, सीबीआरआई, एल एंड टी, टाटा के विशेषज्ञ इंजीनियर मंदिर की मजबूत नींव की ड्रॉइंग पर परामर्श कर रहे हैं. जल्द ही नींव का प्रारुप सामने आ जाएगा. उन्होंने कहा कि संपूर्ण मंदिर पत्थरों का है. प्रत्येक मंजिल की ऊंचाई 20 फीट, लंबाई 360 फीट और चौड़ाई 235 फीट होगी.

ये भी पढ़ें:

यूपी में कोहरे और धुंध की वजह से बढ़े सांस के रोगी, तापमान में गिरावट से और बढ़ेगी समस्या

प्रयागराज: शादी से 8 घंटे पहले अपंग हो गई दुल्हन, फिर दूल्हे ने जो किया वो मिसाल बन गई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
वाराणसी में गरबा-डांडिया पर बजरंग दल की चेतावनी, कहा- 'गैर सनातनी...'
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर कल भूमिपूजन करेंगे CM योगी
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील
'प्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों', CM योगी ने की अफवाहों से बचने की अपील

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget