एक्सप्लोरर

UP Weather Update: यूपी में कहर बरपा रही ठंड, मौसम विभाग का अनुमान- अभी कुछ दिन और सताएगी बर्फीली हवा

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. यूपी में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. कई इलाकों में कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है.

लखनऊ. देश के कई हिस्सों में ठंड अपना कहर बरपा रही है. कई राज्यों में बर्फीली हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है. यूपी में भी लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल रही है. कई इलाकों में कोहरे का भी असर देखने को मिल रहा है. जाड़े में स्मॉग के कारण लोगों को सांस संबंधित दिक्कतें भी हो रही हैं.

तीन दिन तक चलेंगी ठंडी हवाएं मौसम विभाग की माने तो यूपी, दिल्ली और उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों में शीत लहर अगले दिन तक परेशान करेगी. यानी अगले कुछ दिन और लोगों को ठंड से छुटकारा नहीं मिलने वाला है. खासतौर पर पश्चिमी यूपी में शीत लहर का ज्यादा असर रहेगा. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी से मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है.

मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री है जबकि अधिकतम यहां 19 डिग्री रहने का अनुमान है. वहीं, मेरठ में भी न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने का अनुमान है. यहां अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहेगा. दिल्ली से सटे नोएडा में गुरुवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया. हालांकि, काशी में भी ठंड से राहत नहीं है. यहां फिलहाल 13 डिग्री तापमान है.

अस्पतालों में बढ़े सांस के मरीजों की संख्या पारा गिरने के साथ ही लोगों में सांस संबंधित समस्याएं भी देखने को मिल रही हैं. कोहरे और स्मॉग के चलते लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और आगरा के अस्पतालों में सांस से संबंधित रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है. डॉक्टरों का कहना है कि हवा में स्मॉग अधिक होने के कारण सांस के मरीजों के लिए समस्या पैदा कर रहा है.

कोहरे के कारण सड़क हादसों में इजाफा उधर, घना कोहरा सड़क हादसों का कारण भी बन रहा है. संभल जिले में घने कोहरे के कारण बुधवार को रोडवेज बस और टैंकर में भीषण टक्कर हो गई. हादसा इतना भयंकर था कि इसमें 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 21 घायल हो गए.

ये भी पढ़ें:

Weather Forecast LIVE Updates: बर्फीली हवाओं के कारण ठंड में इजाफा, दिल्ली में शीत लहर का पूर्वानुमान

ओवैसी की UP में एंट्री को लेकर क्या कह गए डिप्टी CM? कैसे और क्यों खिलाएंगे ओवैसी भाजपा का कमल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
कंगना रनौत ने किए रामलला के दर्शन, बोलीं- 'यहां लोग तभी आ पाते हैं जब...'
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
'अखिलेश यादव नाटक...', JPNIC को लेकर सपा चीफ पर ब्रजेश पाठक का हमला
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
शारदीय नवरात्रिः CM योगी ने मां पाटेश्वरी के चरणों में झुकाया सिर, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget