एक्सप्लोरर

गूगल मैप ने फिर दिया धोखा, निमार्णाधीन पुल से लटक गई कार, फोटो शेयर कर अखिलेश ने कसा तंज

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में गूगल मैप से रास्ता देखकर जा रहे लोगों की कार निर्माणाधीन फ्लाईओवर से नीचे गिर गई. रात के अंधेरे में ये हादसा हुआ है.

Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-सोनौली नेशनल हाईवे के करीब भैया फरेंदा में गूगल मैप की मदद से रास्ता तय कर रही एक कार फ्लाईओवर पर चढ़ने के बाद आगे जाकर नीचे की ओर लटक गई हलांकि घटना में किसी की भी जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. 

इस घटना में फ्लाईओवर का निर्माण करा रही संस्था की बड़ी लापरवाही सामने आई है. आधे बने हुए इस पुल की शुरुआत में कोई भी डायवर्जन संकेत का बोर्ड नहीं लगाया गया था. अब इस घटना की फोटो तेजी से वायरल हो रही है. इसी बीच समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कसा तंज
अखिलेश यादव ने लटकी हुई इस कार की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की करते हुए तंज कसते हुए अफनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस फोटो के साथ लिखा, 'अगर रास्ता दिखाने वाले गलत हो जाएं तो यही होता है और तब भी जब गलत हाथ में स्टीयरिंग हो.' 

उनका ये ट्वीट अब जमकर वायरल हो रहा है. राजनैतिक गलियारों में अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है. अखिलेश यादव भी तंज कसते हुए दिख रहे हैं वहीं वह सरकार पर निशाना साधते हुए भी नजर आ रहे हैं.

नेपाल जा रहा था कार सवार
बताया गया है कि कार में सिर्फ एक ही शख्स था जो लखनऊ का रहने वाला है. कार सवार गोरखपुर के रास्ते नेपाल जा रहा था. उसने बाताया कि गूगल मैप की मदद से वो तेज रफ्तार में अपना सफर तय कर रहा था जैसे ही फरेंदा थाना क्षेत्र के भैया फरेंदा में फ्लाईओवर पर चढ़ा इसके दूसरी तरफ सड़क नहीं थी. इस पर चालक ने एक दम ब्रेक लगाए लेकिन कार फिर भी पुल से नीचे की ओर लटक गई.

आधी रात में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर इकट्ठा हो गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंच गई. काफी देर मशक्कत करने के बाद किसी तरह चालक को कार से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
शिवा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे के वायरल ऑडियो-वीडियो की होगी फॉरेंसिक जांच
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
रामदेव बोले- CM योगी को फायदा पहुंचाएंगे ओवैसी, अब कांग्रेस-सपा ने खोल दिया पूरा चिट्ठा
UP MLC Election Results 2026 Live: मतगणना के दौरान पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता, कहा- औकात में रहो
Live: यूपी MLC चुनाव की मतगणना के दौरान भड़के कांग्रेस नेता, पुलिस से कहा- औकात में रहो
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं
खरगे के बयान पर BJP को मिला सपा का साथ, अखिलेश के चाचा बोले- हम कतई सहमत नहीं

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget