एक्सप्लोरर

UP Election 2022: लखनऊ में दारा सिंह चौहान समेत इन नेताओं ने ज्वाइन की सपा, दारा बोले -अखिलेश को अभिमन्यु....

दारा सिंह चौहान ने कहा, अखिलेश विजय यात्रा लेकर चले तो अभिमन्यु की तरह घेरने का काम किया गया. 6 रथ निकाले गए अखिलेश 7वें फाटक से निकलकर बाहर आ गए.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के वक्त नेताओं के दल-बदल का खेल भी शुरु हो गया है. खासकर बीजेपी के अनेक मंत्रियों और विधायकों ने सपा का रूख किया है. आज अनेक नेताओं ने समाजवादी पार्टी कार्यालय में सपा की सदस्यता लिया. फर्रुखाबाद, उन्नाव, मऊ, कानपुर, आगरा, औरैया, लखीमपुर, बहराइच, बस्ती, समेत कई जिलों के नेताओं ने सपा ज्वाइन की.

सपा मेरा पुराना घर-दारा
सपा ज्वाइन करते हुए दारा सिंह चौहान ने कहा, भावी मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सभी समाज के लोग सपा में आ रहे हैं. बीजेपी ने सबका-साथ सबका विकास की बात कही लेकिन आज गुलाम बनाने की साजिश हो रही है. पिछड़े और दलित अब ठगे नहीं जाएंगे. हम 5 साल तक इंतजार करते रहे लेकिन जब भरोसा डगमगाने लगा तब पिछड़े समाज का हित देखकर मैंने सपा में शामिल होने का फैसला किया, सपा मेरा पुराना घर है.

आरक्षण छीनने की कोशिश हुई-दारा
दारा सिंह चौहान ने कहा, मेरे समाज के बहुत लोग सपा ज्वाइन कर रहे हैं. साथ सबका लिया, विकास चंद लोगों का किया गया. अनाज और लालच देकर ठगने की कोशिश हो रही है. ये अब चलेगा नहीं. दलित, पिछड़े, वंचित ने बीजेपी को समर्थन दिया था. आज सर्दी की रात में किसान चारपाई लगा कर खेत पर सो रहा है. टीचर पर लाठियां भांजी जा रही है. 28 संगठन के लोग धरना दे रहे हैं.  चुनाव आयोग इजाजत दे दे तो कल अखिलेश यादव सीएम होंगे. 5 साल इंतजार किया लेकिन आरक्षण छीनने की कोशिश शुरू हुई. संविधान से छेड़छाड़ शुरू हुई तो हमने सपा का रुख किया.

अखिलेश को अभिमन्यु की तरह घेरा गया-दारा
दारा सिंह चौहान ने कहा, ब्राह्मण भी बीजेपी से नाराज है. 85 तो हमारा है 15 में ही बटवारा है. अखिलेश जी का जो विजन है वो देश में लोग अपनाना चाह रहे हैं. पिछड़ों की गिनती नहीं की जा रही, जनगणना नहीं हो रही. जानवरों की गिनती हो रही है, क्या पिछड़े इतने गए गुजरे हैं. जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी पर काम करेंगे. अखिलेश यादव को सीएम बनने की लिए समाज के सभी लोग मन बना चुके हैं. अखिलेश विजय यात्रा लेकर चले तो अभिमन्यु की तरह घेरने का काम किया गया. 6 रथ निकाले गए अखिलेश 7वें फाटक से निकलकर बाहर आ गए.

यूपी में तूफान रूकने वाला नहीं-दारा
दारा ने कहा, पिछड़ों की स्कॉलरशिप रोककर, शिक्षा से वंचित करने की कोशिश हो रही है.  धरती पुत्र मुलायम सिंह के साथ काम किया. हम यूपी की सियासत को बदलेंगे. जहां जिम्मेदारी मिलेगी सभी लोग मिलकर आपको सीएम बनाएंगे. यूपी में तूफान रूकने वाला नहीं है. सुनामी बनकर बदलाव होगा. अधिकारी लोगों को कहना चाहता हूं कि आने वाले दिन में बहुत कुछ होगा. 

इन नेताओं ने ज्वाइन किया सपा
बता दें कि बीजेपी, बसपा और अपना दल के विधायक ने सपा ज्वाइन की. इन नेताओं ने सपा ज्वाइन किया. दारा सिंह चौहान, योगेंद्र चौहान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष,बृजभान चौहान, लोकसभा प्रभारी सलेमपुर, भयानक सिंह चौहान, विभूति चौहान, विष्णु प्रताप चौहान,सुरेश राम, देवेंद्र चौहान, सूर्यनाथ चौहान, रविन्द्र गुप्ता, संतोष चौहान, चतुर्भुज चौहान, बृजनंदन चौहान, रामकेश चौहान, शिवप्रकाश उपाध्याय, गिरिजा शंकर चौहान, लाल बहादुर चौहान, लालमणि चौहान, रामभोज चौहान, राम आसरे चौहान, आरके वर्मा, अपना दल के विधायक.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कहा, सरकार बनने के 3 महीने के अंदर कराएंगे जाति जनगणना, सपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान

UP Election 2022 : असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एमआईएम ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ेगा चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
CM योगी की मौजूदगी में ओपी राजभर का विपक्ष पर वार, 'सपा ने पिछड़ों का...'
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान
'यौन शोषण कानून की हो समीक्षा, इसके दुरुपयोग से...', बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget