एक्सप्लोरर

UP News: देश में बढ़ रहे हैं हार्ट अटैक से मौत के मामले, अचानक पड़े दिल का दौरा तो क्या करना चाहिए?

Uttar Pradesh: अगर किसी व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आ जाता है तो 1 मिनट में 100 से 120 बार उसके सीने को तेजी से दबाए. ऐसा करने पर व्यक्ति के दिल की पंपिंग फिर से शुरू हो सकती है.

Uttar Pradesh: देश में इन दिनों हार्ट अटैक से मौत होने के कई मामले सामने आ रहे हैं. किसी को गरबा करते हुए दिल का दौरा पड़ रहा है, तो कहीं रामलीला में हनुमान की भूमिका निभा रहा कलाकार लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हार्ट का शिकार हो जाता है. वहीं ताजा मामला सामने आया है उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले से. जहां रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे कलाकार के अचानक सीने में दर्द उठता है. जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता है. लेकिन डॉक्टर उसे मृत घोषित कर दते हैं. 

गरबा के दौरान हुई हार्ट अटैक से मौत

वहीं इससे पहले फतेहपुर जिले में रामलीला में लंका दहन के दौरान हनुमान की भूमिका निभा रहे 50 साल के एक व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई थी. इसके अलावा मुंबई के विरार में एक अक्टूबर को गरबा खेलने के दौरान एक 35 साल युवक की हार्ट अटैक से मौत हुई. गुजरात के आणंद से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां 21 साल के युवक की गरबा खेलते-खेलते दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी 6 सितंबर को मां पार्वती का रोल निभा रहे योगेश गुप्ता की डांस करते हुए मौत हो गई, तो यूपी के मैनपुरी में हनुमान का रोल निभा रहे 32 साल के युवक की मंच पर ही मौत हो गई. वहीं बरेली में बर्थडे पार्टी में डांस कर रहे 48 साल के एक युवक की भी अचानक मौत हो गई. ऐसे में सभी लोगों को ये जानकारी होना बेहद जरूरी है कि अचानक हार्ट अटैक आने पर सबसे पहले क्या करना चाहिए....

Aligarh: कट्टरपंथियों के निशाने पर आई देवी शक्ति की पूजा करने वाली मुस्लिम महिला, घर के बाहर लगाए धमकी भरे पोस्टर

हार्ट अटैक आने पर करें ये काम

दरअसल हार्ट की धमनियां जब सही ढंग से काम नहीं करती हैं या उनमें ब्लॉकेज आ जाता है, तो हार्ट आगे ब्लड सप्लाई नहीं कर पाता है. ऐसे में व्यक्ति अचानक बेहोश हो जाता है. उसे सडन कार्डियक अरेस्ट कहा जाता है. ऐसे में उस व्यक्ति को सबसे पहले सीपीआर देना चाहिए.

इसके अलावा डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित के पास मौजूद शख्स की प्राइमरी रिस्पांसिबिलिटी है कि वो 1 मिनट में 100 से 120 बार सीने को तेजी से दबाए. इसको दबाने की गहराई 5 सेंटीमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए. ऐसा करने पर व्यक्ति के दिल की पंपिंग फिर से शुरू हो सकती है और वो रिवाइव कर सकता है. हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि इसमें ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए. अगर पीड़ित सांस नहीं ले रहा है या दिल की धड़कन बंद हो गई है तो तुरंत हॉस्पिटल या नजदीक के डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए.

UP News: गरबा को लेकर सपा सांसद एसटी हसन का विवादित बयान, कहा- 'बहन-बेटियों की नुमाइश क्यों'

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
BJP विधायक ने सीएम योगी को बताया 'कलयुग का हनुमान', 2027 में जीत का दावा
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget