एक्सप्लोरर

यूपी: हर महीने की 21 तारीख को योगी सरकार मनाएगी 'खुशहाल दिवस', गांव-गांव होंगे कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महत्वाकांक्षी कार्यक्रम शुरू किया है. खुशहाल दिवस कार्यक्रम के तहत परिवार नियोजन को प्रभावी ढंग से लागू करने और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने जैसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाएगा.

लखनऊ: मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. समुदाय स्तर पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने, इसके प्रति जागरूकता लाने और इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार कार्य कर रही है. प्रदेश सरकार ने अब इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाने का निर्णय लिया है. इस अवसर पर राज्य से लेकर गांव तक सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर परिवार नियोजन संबंधी गतिविधियों, जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी देते हुए चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि वह स्वयं 21 नवम्बर, 2020 को जनपद सिद्धार्थ नगर में खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन में उपस्थित रहेंगे.

जिलाधिकारियों और सीएमओ को दिये निर्देश

इस संबंध में मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अपर्णा उपाध्याय ने जानकारी दी है कि प्रदेश स्तर पर सभी जनपदों के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं. उन्होंने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन महत्वपूर्ण है. प्रदेश सरकार इन सेवाओं को समुदाय स्तर पर लक्ष्य निर्धारित कर इसकी स्वीकार्यता बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है. इसके लिए जनपद में हर ब्लॉक पर 10 दम्पत्ति की काउंसलिंग का लक्ष्य दिया गया है. टारगेट ग्रुप में आने वाली सभी महिलाओं की लाइन लिस्टिंग शहरी एवं ग्रामीण समुदाय में आशा कार्यकर्ता द्वारा की जायेगी.

मिशन निदेशक ने यह भी बताया है कि ग्राम्य स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस (वीएचएनडी) अगर 21 तारीख को है तो इसके आयोजन में परिवार नियोजन के साधनों को केन्द्रित करते हुए ‘खुशहाल परिवार दिवस’ वृहद रूप में मनाया जायेगा. ये दिवस प्रतिमाह 21 तारीख को मनाया जायेगा और इस तिथि पर यदि कोई राष्ट्रीय अवकाश होगा तो अगले कार्य दिवस पर इसका आयोजन किया जायेगा.

ये भी पढ़ें.

रायबरेली: डीएम ने घर पर ही रहकर किया छठ महापर्व का पूजन, कोरोना महामारी से बचाव के लिये लोगों को दिया संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
झांसी में लगे पोस्टर पर विवाद, सपा-कांग्रेस नेताओं ने किया हंगामा
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई
सलहज के संदूक में बंद मिला जीजा, बीवी ने पकड़ा, की जमकर धुनाई

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने उतरे थे
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget