एक्सप्लोरर

रायबरेली: डीएम ने घर पर ही रहकर किया छठ महापर्व का पूजन, कोरोना महामारी से बचाव के लिये लोगों को दिया संदेश

कोरोना महामारी एक बार सक्रिय हो रही है और इसी बीच में छठ पर्व भी है. ऐसे में रायबरेली के जिलाधिकारी ने लोगों को संदेश सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिये प्ररित किया है. यहां डीएम ने घर पर कृत्रिम तालाब बनाकर परिवार समेत पूजा की.

रायबरेली: कोरोना महामारी के चलते प्रदेश सरकार ने घर पर रहकर ही पूजा अर्चना करने की अपील की और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश भी दिए कि आमजन को प्रेरित करें, जिससे अधिक से अधिक लोग घर में छठ पूजा महापर्व मनाए. इस कड़ी में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने अपने घर में कृत्रिम तालाब खुदवाकर पत्नी समेत पूजा अर्चना की. जिलाधिकारी ने स्वयं घर पर पूजा करके समाज को एक संदेश देने का काम किया है.

विधि विधान से डीएम ने घर पर की पूजा 

छठ पूजा के महापर्व पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लोगों से घर पर रहकर ही पूजा अर्चना करने की अपील की. वैभव श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी नेहा प्रकाश व अन्य परिजनों के साथ छठ पूजा बड़े ही धूमधाम से घर पर ही सम्पन्न की. घर के अंदर कृत्रिम तालाब खुदवाकर चारों तरफ मंदिर का स्वरूप दिया गया. नेहा प्रकाश ने अपने पति वैभव श्रीवास्तव के साथ पानी मे खड़े होकर ढलते हुए सूर्य को अर्ध्य दिया. ठंडे जल में डुबकी लगाकर पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न हुई. जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के पिता कृष्ण कुमार श्रीवास्तव व माता पद्मा श्रीवास्तव के साथ-साथ नेहा प्रकाश के पिता जय प्रकाश व माता प्रीति लता ने पूरे परिवार के साथ संगीत गाकर व विधि विधान से छठ पूजा सम्पन्न की.

डेढ़ साल की बेटी भी हुई शामिल

वैभव श्रीवास्तव के साथ उनके गोद में उनकी डेढ़ साल की बच्ची आव्या भी पूजन अर्चन में सम्मिलित थी. आव्या ठंड में भी अपने पापा के साथ तालाब में खड़े होकर पूजा में भाग ले रही थी. यह दृश्य देखकर वहां खड़े लोग अचंभित रह गए. वहीं, चार साल के किआन ने भी पूरे पूजन में सक्रिय रूप से भाग लिया.

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की पत्नी नेहा प्रकाश 2012 बैच की आईएएस अधिकारी हैं. वर्तमान में यूपी डेस्को की एमडी के पद पर कार्यरत हैं. नेहा प्रकाश ने तीन दिन के कठिन निर्जला व्रत रखा और खुद पकवान बनाकर विधिवत पूजन किया.

ये भी पढ़ें.

UP: सीयूजी नंबर की हर कॉल खुद रिसीव करें अधिकारी, सीएम कार्यालय से होगी निगरानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
क्या यूपी चुनाव में साइकिल पंचर कर 'हाथ' मजबूत करेगी कांग्रेस? 5 बड़े संकेत
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
'सरकार के भरोसे नहीं रहना चाहिए' बृजभूषण शरण सिंह ने यह क्यों कहा? जानें- यहां
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार
आशुतोष रांका पर हमले के बाद अखिलेश यादव भड़के, कहा- शिक्षा भाजपाइयों के लिए व्यापार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget