एक्सप्लोरर

UP News: गूगल मैप ने फिर दिया चकमा, हाई वे पर गड्ढे में गिरी कार, चार लोग घायल

UP News: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर गूगल मैप ने धोका दे दिया जिसके बाद एक कार भटक कर गड्ढे में गिर गई.जिसमें बस्ती के रहने वाले चार लोगों के घायल होने के खबर आ रही है.

UP News: गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर खतरनाक हो गया है. शनिवार देर रात बस्ती स्थित पुरानी बस्ती के चार लोग कुसहा अंडरपास के गड्ढे में गिर गए. ये लोग रात होने के कारण गूगल मैप का सहारा लेकर घर जा रहे थे. रास्ता समझ नहीं पाने के कारण हादसे का शिकार हो गए. रात में सभी घायलों का लक्ष्मीपुर सीएचसी में इलाज कराने के बाद छोड़ दिया गया.गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 19 स्थानों पर अंडरपास व ओवरब्रिज बन रहा है. करीब एक सप्ताह पहले भैया फरेंदा के पास कार ओवरब्रिज से गिर गई थी. 

वहीं तीन दिन पहले परमेसरापुर के पास एक व्यक्ति गिर कर घायल हुआ था. दो दिन पहले इलाज के दौरान मेडिकल कालेज में उसकी मौत हो गई. इधर शनिवार को हुए हादसे के कारण लोगों में दहशत है. इस रूट पर आने जाने के दौरान विशेष सावधानी की जरूरत है. बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती के रहने वाले जसविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, काजल आर्या, रोकिया नेपाल गए थे. वहां से सोनौली होकर घर जा रहे थे. हाईवे पर आगे बढ़े तो गूगल मैप का सहारा ले लिया. कुसहा के पास हुई घटना में कार्यदायी संस्था के कर्मी तुंरत मौके पर पहुंचे. जिसके बाद यहां से पुलिस लक्ष्मीपुर सीएचसी ले गई.

बीच रास्ते में मिला गड्ढा
सोनौली से कुसहा के बीच की दूर 22 किमी है. यहां पर नहर का अडंर पास बन रहा है. वहां पर गड्ढा खोदकर फाउंडेशन बनाया जा रहा है. इसके पहले परमेसरापुर व गुलरिहा के बीच में ओरब्रिज का कार्य चल रहा है. इसी के पास डायवर्जन के लिए सर्विस रोड बना हुआ है. इसे पकड़कर सीधे गुलरिहां होकर कोल्हुई आना था, लेकिन गुलरिहा के बीच से कटकर अर्धनिर्मित पुल के नीचे से सीधे कुसहा के पास आकर नहर में गिर गए.

ये रोड गुलरिहा से लेकर बडहरा तक ठीक तरह से बन गया है. इसी वजह से कार सवारों को लगा यह रोड आगे तक ठीक होगी, लेकिन आगे आकर गड्ढे में नहर के पास बने रहे अंडरपास में गिर गए. गूगल मैप के सब कुछ ठीक न बताने की वजह से ये हादसा हो गया.

एक हफ्ते पहले भी गिर गई थे कार
गोरखपुर सोनौली राजमार्ग पर भैया फरेंदा निर्माणाधीन ओवरब्रिज से बीते रविवार की देर रात तेज रफ्तार कार गिर गई थी . चालक के अलावा कार में कोई नहीं था. यहां घटना के बाद डायवर्जन ठीक करने के बाद रास्ते को बैरिकेड किया गया. रात होने के कारण अनजाने में चालक निर्माणाधीन पुल पर चढ़ गया था. कार गोरखपुर जिले के जंगल रामगढ़ उर्फ चौरी के हारिश की थी. गोरखपुर से सोनौली हाईवे पर 19 स्थानों पर ओवरब्रिज बन रहा है. यहां सुरक्षा के मानकों पर नजर डाले तो गंभीरता नहीं दिखती है. जैसे तैसे औपचारिकता पूरी कर दी गई है. संकेतक लगे हैं, बैरिकेडिंग भी हुई है, लेकिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं. कोई स्वयं ही अनजाने में निर्माणाधीन ब्रिज पर कार लेकर चढ़ जा रहा है तो कोई गूगल मैप देखते हुए गड्ढ़े में गिर जा रहा है. 

 20 किमी के दायरे में करीब आठ ओवरब्रिज बन रहा है, लेकिन सुरक्षा को लेकर गंभीरता नहीं बरती जा रही है. फरेंदा बाइपास पर ओवरब्रिज बन रहा है. यहां भी डायवर्जन ऐसे लगा है की थोड़ी सी चूक हो गई तो कोई भी निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़कर आगे जाने पर दुर्घटना का शिकार हो जाएगा. यहीं हाल भैया फरेंदा के पास था, लेकिन यहां बीते सप्ताह दुर्घटना होने के बाद पूरे रास्ते को बैरिकेड कर दिया गया है.  यहां के रहने वाले बीरेंद्र का कहना है कि प्रशासन को लोगों की सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है. कार्यदायी संस्था की ओर से मनमाने ढंग से संकेतक लगाकर खानापूर्ती की गई है.

Input By : संजय पांडेय
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Advertisement

वीडियोज

कुंवारे देवर पर बेवफा भाभी की नजर । सनसनी । Sansani
पुतिन का तिलिस्मी संसार पहली बार देखेगा भारत । Putin India Visit
UP में घुसपैठियों की अब खैर नहीं, Yogi की पुलिस के निशाने पर घुसपैठी । News@10
मोदी और पुतिन ने ठाना, ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे ! । Putin India Visit । PM Modi ।  Chitra Tripathi
2026 का रण क्या बुलडोजर vs बंगाली अस्मिता के मुद्दे पर होगा? | CM Yogi | Mamata Banerjee
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में सिक्योरिटी टाइट, हाई-टेक कवच तैयार, जानें राजधानी में कैसे चप्पे-चप्पे की नजर रखी जाएगी
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
सुंदर बच्चियों से होती थी चिढ़! अब तक भतीजी-बेटे समेत 4 का कत्ल, 'साइको किलर' महिला गिरफ्तार
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन; जानें क्या हुआ
रायपुर में भी मैदान में घुसा विराट कोहली का फैन, फिर सिक्योरिटी ने लिया एक्शन
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
मदनी के जिहाद वाले बयान पर गुस्से में आए गिरिराज सिंह, बोले- 'इनकी जरूरत नहीं, इस्लामिक देश भेज दो'
Year Ender 2025: बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
बड़े बजट की इन फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर हाल रहा बेहाल, ऋतिक से लेकर सलमान तक की फिल्में हैं शामिल
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Explained: क्या वाकई सर्दियां प्यार का मौसम है, ठंड में पार्टनर की तलाश क्यों होती, कैसे '4 महीने का इश्क' परवान चढ़ता है?
Blood Formation Process: इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
इंसान के शरीर में कैसे बनता है खून, इसमें हड्डियां कैसे करती हैं मदद?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
अक्टूबर में भारत ने खरीदा 14.7 बिलियन डॉलर का सोना, जानें देश में किसने खरीदा सबसे ज्यादा गोल्ड?
Embed widget