एक्सप्लोरर

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी के शपथ ग्रहण से पहले गोरखपुरवासियों में खुशी की लहर, लखनऊ के लिए रवाना हुए ये पार्टी नेता

Yogi Adityanath Oath Ceremony: यूपी विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी सरकार बनने की खुशी गोरखपुरवासियों में भी दिखाई दे रही है. यहां के लोग सबसे अधिक उत्‍साहित हैं.

Yogi Adityanath Oath Ceremony: यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) में लगातार दूसरी सरकार बनने की खुशी गोरखपुरवासियों में भी दिखाई दे रही है. यहां के लोग सबसे अधिक उत्‍साहित हैं. बीजेपी (BJP) के खास पदाधिकारी तो एक दिन पहले ही यहां से लखनऊ (Lucknow) के लिए रवाना हो रहे हैं. उनके अंदर खासा उत्‍साह दिखाई दे रहा है. वहीं गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath Math) के पुजारी और अन्‍य गणमान्‍य लोगों को भी लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम (Ekana Stadium) में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जाने का निमंत्रण मिला है.

कब होंगे रवाना
योगी सरकार 2.0 का जब लखनऊ में शपथ ग्रहण होगा, तो गोरखपुरवासी भी यहां पर खुशी से झूम रहे होंगे. चुनाव परिणाम के दिन जैसे ही यहां भी यहां पर एक बार फिर होली और दिवाली मनाई जाएगी. बीजेपी के अधिकतर पदाधि‍कारी और कार्यकर्ताओं के साथ शहर के गणमान्‍य लोगों को भी लखनऊ जाने का निमंत्रण मिला है. कुछ लोग एक से दो दिन पहले ही लखनऊ निकल गए हैं. कुछ लोग आज अपने निजी साधनों से रवाना हुए हैं. गोरखपुर के बीजेपी क्षेत्रीय कार्यालय, गोरखनाथ मंदिर और दुर्गाबाड़ी से बसों से भी लोग कल सुबह सात से आठ बजे के बीच लखनऊ के लिए रवाना होंगे.

क्या बोले गोरखपुर के नेता
लखनऊ में जब शपथ ग्रहण समारोह चल रहा होगा, तो गोरखपुर में एक बार फिर होली और दिवाली मन रही होगी. गोरखपुर के प्रत्‍येक चौराहों पर लगे एलईडी स्‍क्रीन पर लोग शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण देख सकेंगे. उसी समय मंदिरों में घंटा-घडियाल बजेंगे. गोरखपुर में शाम को लोग दीप जलाकर योगी सरकार के पुनः आने की खुशी मनाएंगे. बीजेपी के क्षेत्रीय अध्‍यक्ष डा. धर्मेन्‍द्र सिंह और क्षेत्रीय उपाध्‍यक्ष विश्‍वजितांशु सिंह ‘आशु’ ने बताया कि वे लोग लखनऊ के लिए रवाना हो रहे हैं. वे कहते हैं कि गोरखपुर से काफी संख्‍या में लोग शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे हैं. यहां भी योगी सरकार बनने और शप‍थ ग्रहण समारोह के आयोजन के समय विभिन्‍न प्रकार के आयोजनों को लेकर कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. आज भी काफी लोग लखनऊ के लिए रवाना हुए हैं. कल भी बसों से गणमान्‍य लोग और बीजेपी के कार्यकर्ताओं समेत गरीब कल्‍याणकारी योजनाओं के लाभार्थी लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे.

कैसे हुई है सजावट
गोरखपुर के चौक-चौराहों को भी सजाया जा रहा है. जगमगाती लाइटें लगाई जा रही हैं. इसके साथ ही एलईडी लाइट लगाई जाएगी. बीजेपी के पूर्व महानगर अध्‍यक्ष राहुल श्रीवास्‍तव और क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवीन पाण्‍डेय उर्फ बच्‍चा पाण्‍डेय ने कहा कि पांच साल में जिस तरह से बीजेपी और योगीजी ने काम किया है. यही वजह है कि प्रचंड बहुमत से सरकार आई है. उसे लेकर लोगों में गजब का उत्‍साह है. गोरखपुर समेत पूरे यूपी से लोग वहां पर जा रहे हैं. आम जनता भी जा रही है. गोरखपुर से बीजेपी के कार्यकर्ता के साथ आम लोग भी कह रहे हैं कि हम शपथ ग्रहण के सहभागी होंगे.

काम को लेकर क्या बोले
बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता जितेन्‍द्र बहादुर चंद ने कहा कि उन लोगों का सौभाग्‍य है कि वे लोग शपथ ग्रहण समारोह में जा रहे हैं. वे लोग शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनेंगे. गोरखपुरवासियों में बहुत खुशी है. गोरखपुर के लोगों का सौभाग्‍य है कि वे दोबारा मुख्‍यमंत्री बनें हैं. गोरखपुर शहर के साथ यूपी का भी विकास होगा. बीजेपी महानगर की जिला मंत्री अनुपमा पाण्‍डेय और बीजेपी के युवा नेता अंकित मिश्रा ने कहा कि ये परम सौभाग्‍य की बात है कि उन लोगों को लखनऊ जाने का सौभाग्‍य मिल रहा है. सरकार के धरातल पर काम करने का नतीजा है. शपथ ग्रहण में जाने की काफी खुशी है. शहर के चौक-चौराहों को जगमगाने के लिए नगर निगम की ओर से लाइट लगाई जा रही है. लाइन मैन संत राम त्रिपाठी बताते हैं कि वे लोग शपथ ग्रहण की तैयारियों में लगे हुए हैं.

क्या बोले पुरोहित
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर के वेदाचार्य और पुरोहित रामानुज त्रिपाठी ने बताया कि शपथ ग्रहण के दौरान घड़ी-घंट बजेगा. पूजा-पाठ होगा. जप-तप और यज्ञ होगा. गोरखनाथ मंदिर के संस्‍कृत विद्यापीठ के आचार्य डा. रोहित मिश्रा ने कहा कि वे लोग मंदिर में जप-तप और यज्ञ के साथ वैदिक परम्‍परा का अनुपालन कर मंत्रोच्‍चार भी करेंगे. गोरखपुर के बेतियाहाता हनुमान मंदिर के पुजारी आनंद मिश्रा ने मंत्रोच्‍चार कर अपनी बातों को आगे बढ़ाया. उन्‍होंने कहा कि योगी आदित्‍यनाथ के दोबारा मुख्‍यमंत्री बनने को लेकर काफी उत्‍साहित हैं. वे 8 से 10 पंडितों को शंखनाद के लिए लेकर जा रहे हैं. उन्‍होंने बताया कि वे लोग आज निकल रहे हैं. शपथ ग्रहण समारोह अद्भुत होगा. पूरा विश्‍व इस शपथ ग्रहण समारोह को देखेगा.

ये भी पढ़ें-

Yogi Adityanath Oath Ceremony: योगी की नई कैबिनेट में BJP ने इन बातों का रखा ख्याल, ऐसे चुने जाएंगे मंत्री

UP News: बीजेपी विधायक दल की मीटिंग से पहले गृह मंत्री अमित शाह ने इन नेताओं के साथ की अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget