एक्सप्लोरर

Varanasi News: पूर्व छात्र ने BHU को दिए 13.31 करोड़ रुपये, संस्था ने जताया आभार

Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी के पूर्व छात्र ने गुरु शिष्य स्नेह की मिसाल पेश करते हुए संस्थान को 13.31 करोड़ रुपये की दक्षिणा दी है. आईआईटी बीएचयू ने उनका आभार जताया है.

Banaras Hindu University: काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) को सर्व विद्या की राजधानी कहा जाता है. इसके अलावा BHU शिक्षण संस्थान के प्रति छात्रों का हमेशा से ही एक परिवार की तरह स्नेह देखा गया है. कुछ ऐसी बातों को चरितार्थ कर रहे हैं काशी हिंदू विश्वविद्यालय आईआईटी के पूर्व छात्र डॉ राज यावतकर. डॉ राज ने आईआईटी बीएचयू में छात्र शैक्षणिक केंद्र की स्थापना के उद्देश्य से 1.6 मिलियन अमेरिकी डॉलर (तकरीबन 13.31 करोड रुपये) आईआईटी बीएचयू (IIT-BHU) फाउंडेशन को दान किए हैं.

छात्र शैक्षणिक केंद्र की हो स्थापना- छात्र 
आईआईटी बीएचयू संस्थान के डीन रिसोर्स व एल्यूमिनी प्रोफेसर राजीव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि माउंटेन व्यू कैलिफोर्निया स्थित जूनिपर नेटवर्क के प्रमुख टेक्नोलॉजी ऑफिसर डॉ. राज यावतकर की तरफ से संस्थान को छात्र शैक्षणिक केंद्र की स्थापना के लिए 13.31 करोड रुपये प्राप्त हुए हैं. इसके माध्यम से शिक्षण संस्थान के सभी छात्रों को एक निरंतर विकास इकोसिस्टम उपलब्ध कराया जा सकेगा.

डॉ राज ने आईटी बीएचयू से इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में बीटेक स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में एमटेक और यूएस से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है. इसके अलावा उनके पास 50 से अधिक पेटेंट है. वह पांच इंटरनेट स्टैंडर्ड और जॉन विली की प्रकाशित पुस्तक इनसाइड द इंटरनेट रिसोर्स रिजर्वेशन प्रोटोकॉल के सह लेखक भी हैं.

संस्थान ने जताया आभार
इस धनराशि के लिए आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने कहा कि डॉ राज का इस दान के लिए हम आभार व्यक्त करते हैं. इससे हमारे छात्रों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान करने वाले अत्याधुनिक छात्र शैक्षणिक केंद्र संभव हो सकेगा. वहीं डॉ राज यावतकर ने भी संदेश देते हुए कहा कि आईआईटी बीएचयू ने मुझे नेतृत्व संचार और जोखिम लेने जैसे कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने में पूरी मदद की है. मैं छात्र शैक्षणिक केंद्र के निर्माण का सहयोग करने के लिए अति उत्साहित हूं जो छात्रों को नवीन अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में मदद करेगा. इसके साथ ही एक सुदृढ़ संगठन बनाने का भी अवसर प्रदान करेगा.

ये भी पढ़ें: UP News: डेंगू और वायरल के मामलों में कमी, पॉजिटिविटी दर में आई गिरावट, स्वास्थ्य विभाग ने दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
'चारा घोटाले से भी...', योगी सरकार की गोमूत्र योजना पर बोली कांग्रेस
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब
लेखपाल-पटवारी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और UKSSSC से मांगा जवाब

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
आकाश आनंद के अंकल वाले बयान पर अखिलेश की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget