एक्सप्लोरर

UP बना देश का पहला राज्‍य, जहां 20 लाख से ज्यादा लोगों को लगा कोरोना टीका

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 60 साल से ऊपर और 45 से 59 साल आयु वर्ग में चिन्हित बीमारियों से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण हो रहा है. सभी जिला चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेज के साथ निजी अस्पतालों में भी टीका लगाया जा रहा है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बुजुर्गों और 45 से 59 साल तक के गंभीर मरीजों को कोरोना का टीका लगना शुरू हो गया है. यूपी में शनिवार को 22,984 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण लगाया गया और अब तक राज्य में 20 लाख से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है. देश में 20 लाख से ज्यादा टीका लगाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है.

प्रदेश में टीकाकरण के कुल 346 सत्र आयोजित किए गए. इस दौरान कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों तरह के टीके लगाए गए. प्रदेश में 14 लाख 85 हजार 447 लोगों को टीके का पहला डोज और 5 लाख 29 हजार 142 लोगों को दूसरा डोज लगाया गया है. अभी तक कुल 20 लाख 14 हजार 589 डोज लगाए गए हैं.

देश में अबतक 2.09 करोड़ को लगा टीका केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में कोविड-19 के 2.09 करोड़ से ज्यादा टीके लगाए जा चुके हैं. बीते दिन शनिवार को 14 लाख 24 हजार 693 लोगों को टीका लगाया गया.

देश में 16 जनवरी को स्वास्थ्यकर्मियों को टीके लगाए जाने के साथ टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी जबकि कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मियों को टीके लगाने की शुरुआत दो फरवरी को हुई थी. 13 फरवरी को टीके की दूसरी खुराक देने का सिलसिला शुरु हुआ था.

सेवानिवृत्त सैनिकों, आश्रितों को अगले सप्ताह से मिलेगी वैक्सीन सेना के अस्पतालों में सुरक्षा बलों के आश्रितों और सेवानिवृत्त सैनिकों को अगले सप्ताह से कोविड-19 वैक्सीन दिए जाने को मंजूरी मिल गई है. सेना ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सेना के अस्पतालों में सुरक्षा बलों के आश्रितों और सेवानिवृत्त सैनिकों को कोविड-19 का टीका लगाए जाने को मंजूरी दे दी है.

को-विन प्लेटफॉर्म पर सशस्त्र बलों के अस्पतालों का पंजीकरण पूरा होने के बाद अगले हफ्ते से यह प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है. भारतीय सेना ने कहा, "इसके लिए दिशानिर्देश कुछ दिनों में जारी किए जाएंगे."

ये भी पढ़ें- हेमा मालिनी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़, तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

कोरोना वैक्सीन का डोज लेने पर आलोचकों ने सैफ अली खान को जमकर लताड़ा, पूछा- क्या वो 60 साल के हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget