एक्सप्लोरर

डिफेंस कॉरिडोर की तैयारियों का जायजा लेने पहुंची टीम, जानें क्या है योजना?

अलीगढ़ में बनने वाले डिफेंस कोरिडॉर को लेकर यूपीडा की टीम जायजा लेने दौरे पर पहुंची. बता दें कि केंद्र सरकार अलीगढ़ समेत यूपी के छह जिलों में डिफेंस कॉरिडोर विकसित कर रही है.

अलीगढ़, एबीपी गंगा। डिफेंस कॉरिडोर की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) की टीम अलीगढ़ पहुंची. मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी के नेतृत्व में यह टीम यहां पहुंची. टीम ने खैर रोड स्थित अंडला में प्रस्तावित जमीन का मुआयना किया. सरकार नींव रखने से पहले यहां सड़कों का निर्माण और बिजली के लिए सब स्टेशन की स्थापना करने की तैयारी में है. इस दौरे के बाद ही पूरा ड्राफ्ट तैयार होगा. मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जिला स्तरीय अफसरों के साथ बैठक भी की. केंद्र सरकार अलीगढ़ समेत यूपी के छह जिलों में डिफेंस कॉरिडोर विकसित कर रही है.

दरअसल, खैर छेत्र के अनडला में बॉटलिंग प्लांट के पास प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना और मूलभूत ढांचे के विकास के लिए आज यूपीडा की टीम अनडला पहुंची. इस टीम का नेतृत्व अपर मुख्य सचिव एवं यूपीडा के कार्यपालक अवनीश अवस्थी ने किया. टीम के 4 सदस्य ए सी ई ओ श्री चंद वर्मा, ओपी पाठक, डिप्टी कलेक्टर संजय चावला व कर्नल के एस त्यागी हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए 45.8 हेक्टेयर जमीन की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा सात हेक्टेयर जमीन और अलग से ली गई है. वहीं, 100 हेक्टेयर जमीन और तलाश की जा रही है, जिससे वहां पर सीवरेज सिस्टम ड्रेनेज और वाटर टैंक रोड आदि आदि का निर्माण होगा.

अवनीश अवस्थी सुबह 6:30 बजे प्रोजेक्ट स्थल पर पहुंच गए. उनके साथ टीम के अलावा अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम व जिले के सभी आला अधिकारी भी मौजूद थे. अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने सभी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने भी एक रुपए की भी चाय पी तो कार्यवाही की जाएगी यानी कि अवनीश अवस्थी के स्पष्ट संकेत थे कि वह किसी तरह का भी भ्रष्टाचार सहन नहीं करेंगे.

अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी मोदी जी की प्रथम योजना, डिफेंस कॉरिडोर को लेकर सुबह मीटिंग हुई। जिसमें कई गणमान्य लोग मौजूद थे. उन्होंने कहा कि यहां बहुत अच्छा डिफेंस कॉरिडोर जल्दी बनने जा रहा है. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. इससे पहले निरीक्षण करने की कार्यवाही की गई. वहीं, इलाके के उद्यमियों ने कहा कि जल्दी हमारा सपना साकार होने वाला है.

अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री ने 2018 में डिफेंस कॉरिडोर के लिए घोषणा की थी. उसके बाद माननीय मुख्यमंत्री जी ने डिफेंस कॉरिडोर का यूपीडा को काम दिया था. यह पहला नोड है, जहां पर हम काम कर रहे हैं. जितने भी जमीन मिली थी लगभग पूरी की पूरी, 11 कंपनियों को अलॉट की जा चुकी है. उन्होंने कहा कि एमएसएमई का करीब 400 करोड़ का इन्वेस्टमेंट होना है. वैसी भी जब एक बार डिफेंस कोरिडॉर बनना शुरू होगा तो निश्चित ही और लोग आएंगे.

ये भी पढ़ेंः

प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सीएम योगी ने दिए सख्त आदेश, कहीं न हो पाए भीड़ इकट्ठा

करीब 10 हजार मजदूरों की होगी हरियाणा से यूपी में घर वापसी, सीएम ने दिए क्वारंटीन करने के निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
'गर्लफ्रेंड बनाने में बुराई नहीं, लेकिन...', यूथ को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की सलाह
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
अखिलेश यादव ने ओवैसी को बताया रावण? रामपुर में बोले- वो भी वेशभूषा बदलकर...
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव का पहला बयान, कहा- उनका सपना...

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
'जेलर 2' की नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget