एक्सप्लोरर

UP Election: यूपी में तीसरे दौर की 59 सीट पर आज से उम्मीदवार भरेंगे पर्चा, अखिलेश का भी नामांकन इसी दौर में

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान में राज्य के 16 जिलों की 59 विधान सभा सीटों के लिए मतदान होने हैं, जिसके लिए आज से नामांकन शुरू होगा. इसी चरण में अखिलेश यादव का नामांकन होना है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अब सिर्फ कुछ दिन ही बचे हैं, ऐसे में चुनाव आयोग भी अपनी तैयारी में लगा हुआ है. कोरोना मामलों के बीच चुनाव कराना अपने आप में एक चुनौती के विषय है. इस बीच तीसरे चरण में 16 जिलों की 59 विधान सभा सीटों के लिए प्रत्याशी आज से नामाकंन कर सकेंगे. बता दें कि प्रत्याशी को सुविधा वेब पोर्टल suvidha.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. वहीं कोविड महामारी के दृष्टिगत नामांकन के समय किसी भी प्रत्याशी को जुलूस की अनुमति नहीं है. बता दें कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी इसी चरण में नामांकन करेंगे.

तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 मतदाता

ज्ञात हो कि तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, और महोबा चुनाव होने हैं. जानकारी के मुताबिक तीसरे चरण की 59 विधान सभा सीटों में 15 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं. वहीं तीसरे चरण में कुल 2,15,75,430 (दो करोड़ पन्द्रह लाख पचहत्तर हजार चार सौ तीस) मतदाता हैं. इसमें 1,16,12,010 पुरूष, 99,62,324 महिलाएं और 1,096 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल हैं. बता दें कि तीसरे चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 1 फरवरी तय की गई है, वहीं नामांकन पत्रों की जांच 2 फरवरी को की जायेगी और 4 फरवरी को नाम वापसी की अंतिम तारीख भी निर्धारित की गई है. वहीं तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को होगा.

इन सीटों पर है चुनाव

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को तीसरे चरण की जिन 59 विधान सभा सीटों के लिये नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ होगी, इसमें (78) हाथरस (अ0जा0), (79) सादाबाद़, (80) सिकन्दराराऊ, (95) टुण्डला (अ0जा0), (96) जसराना, (97) फिरोजाबाद, (98) शिकोहाबाद, (99) सिरसागंज, (100) कासगंज, (101) अमॉपुर, (102) पटियाली, (103) अलीगंज, (104) एटा, (105) मारहरा, (106) जलेसर (अ0जा0), (107) मैनपुरी, (108) भोगांव, (109) किशनी (अ0जा0), (110) करहल, (192) कायमगंज (अ0जा0), (193) अमृतपुर, (194) फर्रूखाबाद, (195) भोजपुर, (196) छिबरामऊ, (197) तिर्वा, (198) कन्नौज (अ0जा0), (199) जसवन्तनगर, (200) इटावा, (201) भरथना (अ0जा0), (202) बिधूना, (203) दिबियापुर, (204) औरैया (अ0जा0), (205) रसूलाबाद (अ0जा0), (206) अकबरपुर-रनिया, (207) सिकन्दरा, (208) भोगनीपुर, (209) बिल्हौर (अ0जा0), (210) बिठूर, (211) कल्याणपुर, (212) गोविन्दनगर, (213) सीसामऊ, (214) आर्यनगर, (215) किदवई नगर, (216) कानपुर कैण्ट, (217) महाराजपुर, (218) घाटमपुर (अ0जा0), (219) माधौगढ़, (220) कालपी, (221) उरई (अ0जा0), (222) बबीना, (223) झांसी नगर, (224) मऊरानीपुर (अ0जा0), (225) गरौठा, (226) ललितपुर, (227) महरौनी (अ0जा0), (228) हमीरपुर, (229) राठ (अ0जा0), (230) महोबा और (231) चरखारी विधान सभा सीट शामिल है.

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Election 2022: हरक सिंह रावत का दावा- उत्तराखंड में इतनी सीटें जीतेगी कांग्रेस, चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान

UP Election 2022: कानपुर देहात की सभी सीटों के लिए कल से होगा नामांकन, जानें- किस पार्टी से कौन सा नाम आ रहा है सामने?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी
नोएडा DM ने स्कूलों में तय किया स्क्रीन टाइम, निर्देश जारी

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget