एक्सप्लोरर

UP Election 2022: कानपुर देहात की सभी सीटों के लिए कल से होगा नामांकन, जानें- किस पार्टी से कौन सा नाम आ रहा है सामने?

नामांकन के लिए जनपद कानपुर देहात जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. 4 विधानसभाओं के लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं किए हैं.

UP Assembly Election 2022: विधानसभा चुनाव के लिए जहां एक और चुनाव आयोग ने 7 चरणों में चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं तो वहीं नामांकन की तारीखें भी डिसाइड कर दी गई हैं. जनपद कानपुर देहात में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. 25 जनवरी को तीसरे चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी और तेजी से काम किया जा रहा है. नामांकन के लिए जनपद कानपुर देहात जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है.

बसपा से ये नाम आ रहा सामने
इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती के दिशा निर्देश दे दिए गए हैं. कानपुर देहात की 4 विधानसभाओं के लिए 25 तारीख को नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी. अभी तक 4 विधानसभाओं के लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों के नाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं किए हैं. अगर बात करें तो बहुजन समाज पार्टी ने कानपुर देहात की 2 विधानसभाओं में अभी अपने प्रत्याशियों के नाम अनौपचारिक रूप से खुले हुए थे. जिसमें से सिकंदरा विधानसभा से लाल जी शुक्ला और अकबरपुर रनिया विधानसभा से विनोद पाल का नाम सामने आ रहा है.

सपा ने 1 सीट पर तो बीजेपी ने 2 पर घोषित किया प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने अभी तक 4 विधानसभा में से सिर्फ एक विधानसभा रसूलाबाद से अपने प्रत्याशी कमलेश चंद दिवाकर का नाम घोषित कर दिया है. बाकी अन्य 3 विधानसभाओं से अभी किसी भी प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा नहीं की गई है. वहीं भारतीय जनता पार्टी ने कानपुर देहात की चार विधानसभाओं में से 2 विधानसभाओं पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है जिसमें से सिकंदरा विधानसभा और अकबरपुर रनिया विधानसभा के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं.

कांग्रेस ने कोई नाम घोषित नहीं किया है
कांग्रेस की बात करें तो पार्टी ने अभी तक कानपुर देहात की 4 विधानसभाओं में से किसी भी विधानसभा से अपने प्रत्याशी का नाम औपचारिक रूप से घोषित नहीं किया है. 25 तारीख को होने वाले नामांकन प्रक्रिया से पहले आधे अधूरे प्रत्याशियों के नाम घोषित होने से प्रत्याशियों और टिकट की दावेदारी करने वाले दावेदारों में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. आम आदमी पार्टी की ओर से भोगनीपुर विधानसभा और अकबरपुर रनिया विधानसभा से ही प्रत्याशियों के नाम सामने आए हैं जिसमें अभी 2 विधानसभा के नाम घोषित नहीं किए गए हैं.

कोरोना गाइडलाइन का पालन होगा
कानपुर देहात की एडीएम प्रशासन गरिमा सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन कराया जाएगा जिसके लिए अपर जिलाधिकारी सेक्टर, मजिस्ट्रेट और अन्य विभागीय कर्मचारियों की सहभागिता के साथ इस प्रक्रिया को कराया जाएगा. एडीएम प्रशासन ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन कराया जाएगा. इस बार नामांकन कराने आने वाले अभ्यार्थियों के लिए सिर्फ दो ही लोगों के अनुमति दी गई है.

उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो ही वाहन की अनुमति दी गई है. साथ ही साथ नामांकन प्रक्रिया के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. बैरिकेडिंग लगा दी गई हैं. जिले की 4 विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए नामांकन प्रक्रिया के लिए चार अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं जिनपर हर विधानसभा का नाम अंकित कर दिया गया है ताकि आवेदक इधर उधर भटकने की बजाए निश्चित और निर्धारित कक्ष पर समय पर पहुंच सकें.

ये भी पढ़ें:

UP Election 2022: सड़क नहीं बनने से नाराज गांव के लोगों ने लिया ये फैसला, सोच समझकर पहुंच रहा है कोई भी प्रत्याशी

UP Election: वायरल ऑडियो में सपा नेता बोले- देश को अभी 'बाबा' की जरूरत, अब लिया ये बड़ा एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
'ललकार कर भागने वाले को भगोड़ा...', ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर निशाना
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget