एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव में वोटिंग के आखिरी घंटों के बीच राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

UP Election 2024: यूपी में 9 सीटों को लेकर उपचुनावों में मतदान प्रक्रिया में बार बार आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश चुनाव आयोग ने शिकायतों को निरस्त करने के आदेश दिए.

UP By Election 2024: यूपी उपचुनावों में तमाम राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर मतदान करने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है. बीजेपी उत्तर प्रदेश ने सपा पार्टी के समर्थकों को पर साइकिल पर वोट डालने का आरोप लगाया तो वही सपा अध्यक्ष भी लगातार सोशल मीडिया एक्स पर चुनाव गड़बड़ी से संबंधित वीडियो को शेयर कर रहे हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर, जिला निर्वाचन अधिकारियों को राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से प्राप्त निर्वाचन प्रक्रिया के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों को निरस्त करने के निर्देश दिए. 

उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन ने क्या कहा? 
उत्तर प्रदेश उपचुनावों के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान आ रही शिकायतों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश मुख्य निर्वाचन ने एक्स पर ट्वीट शेयर करते हुए कहा कि, "उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों से प्राप्त निर्वाचन प्रक्रिया के उल्लंघन से संबंधित शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित करे."

उपचुनावों के दौरान 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित
उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हो रहे उपचुनावों के दौरान कई जगहों से बवाल की खबर देखने को मिली है. इसी बीच चुनाव आयोग ने राज्य के 5 अलग-अलग जिलों में पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है. इस बात की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने दी है. जिसमें कानपुर से दो, मुजफ्फरपुर से दो और मुरादाबाद से एक पुलिसकर्मी शामिल है. 

नवदीप रिणवा ने कहा कि, अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि मतदाताओं की आईडी चेक की जाए. आईडी को चेक करने का काम पोलिंग बुथ के अंदर मतदान कर्मी का है. पोलिंग बुथ के बाहर जो पुलिसकर्मी को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है. उनके द्वारा किसी भी तरह की चेकिंग करना या किसी को रोका नहीं जाएगा. अगर ऐसी कोई शिकायत सामने आती है तो चुनाव आयोग इसे गंभीरता से लेते हुए कार्यवाही करें.

बता दें कि 9 सीटों पर चल रहे मतदान के दौरान सपा पार्टी लगातार सोशल मीडिया के जरिए चुनाव आयोग को शिकायत कर रही थी. इसके साथ ही पार्टी सुप्रीमों अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा और चुनाव आयोग पर कई तरह के सवाल खड़े किए. इस दौरान अखिलेश ने कई अधिकारियों के नाम को भी कोट किया. इसके बाद से चुनाव आयोग हरकत में आया और कार्यवाही करने के निर्देश दिए. 

(IANS के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- करहल में वोटिंग के बीच युवती की हत्या, सपा को वोट नहीं देने पर मौत के घाट उतारने का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज
'लखनऊ वालों से सीखी ऐसी भाषा..', BJP MLA की अभद्र भाषा पर अखिलेश ने कसा तंज

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget