एक्सप्लोरर

बीएल संतोष ने लखनऊ में 44 घंटे तक किया महामंथन, आगामी 8 महीनों के लिए मंत्रियों को दिया 8 सूत्रीय एजेंडा

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सरकार से लेकर संगठन तक के कामकाज पर मंथन किया. इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को 10 सूत्रीय एजेंडा तो वहीं मंत्रियों को 8 सूत्रीय एजेंडा दिया है.

लखनऊः उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी चुनावी मोड में आ चुकी है. दो दिन तक पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बीएल संतोष ने लखनऊ में जो बैठके की, उसमें सरकार से लेकर संगठन तक के कामकाज पर मंथन हुआ. अब पार्टी के पदाधिकारियों के साथ-साथ मंत्रियों के लिए भी आगामी 8 महीनों के लिए 8 एजेंडा तय कर दिया है. इस एजेंडे का एक मुख्य बिंदु यह भी है कि मंत्री अब ज्यादा वक्त लखनऊ में नहीं बल्कि अपने विधानसभा क्षेत्र और प्रभार वाले जिलों में बिताएंगे.

बीएल संतोष इससे पहले जब 2 दिन के लखनऊ दौरे पर आए तो तकरीबन 44 घंटे तक लखनऊ में रहे और इस दौरान ज्यादातर वक्त उनका 2022 के लिए महामंथन करने में ही बीता. सबसे पहले उन्होंने पार्टी कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ बैठक की. यह मैराथन बैठक तकरीबन 4 घंटे तक चली और इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई. साथ ही साथ सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह रहा कि 2022 में कैसे सत्ता में जोरदार तरीके से वापसी की जाए. इसे लेकर बैठक में पूरी रूपरेखा भी तैयार हुई है.

पदाधिकारियों को दिया 10 सूत्रीय एजेंडा

इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों को 10 सूत्रीय एजेंडा भी दिया गया है. इसी एजेंडे पर अब बीजेपी के पदाधिकारी कार्यकर्ता, विधायक और सांसद काम करते हुए आगे बढ़ते नजर आएंगे. इनमें वैक्सीनेशन को लेकर लोगों को जागरूक करने का अभियान पूरे प्रदेश में चलाना है. इसके अलावा वृक्षारोपण का अभियान पूरे प्रदेश में 6 जुलाई तक चलाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं हर गांव में दो हेल्थ वालंटियर भी बीजेपी तैनात करेगी. इनमें एक युवा और एक महिला कार्यकर्ता होगी, जो लोगों के टीकाकरण में गांव में मदद करेंगी.

इसके साथ ही सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भी एक पूरी कार्य योजना बनी है. वहीं अगले महीने यानी जुलाई से प्रधानमंत्री से लेकर गृहमंत्री, रक्षामंत्री, पार्टी के बड़े पदाधिकारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष तमाम लोग उत्तर प्रदेश प्रवास पर आएंगे और उनके प्रवास के क्या कार्यक्रम होंगे इस पर भी बैठक में चर्चा हुई. 

मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी हुई बैठक

पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक के बाद बीएल संतोष ने मुख्यमंत्री और उनके कैबिनेट के सहयोगीयों के साथ भी बैठक की. यह महामैराथन बैठक 4 घंटे तक चली. जिसमें कई मंत्री राष्ट्रीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष यूपी प्रभारी और महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे. इस बैठक का मुख्य लक्ष्य यहीं था कि 2022 में बीजेपी सत्ता में वापसी कैसे वापसी करे और इसे लेकर इस बैठक में मंथन हुआ.

मंत्रियों को दिया  8 सूत्रीय एजेंडा 

बैठक में साफ तौर पर यह कहा गया कि सबको साथ लेकर चलना है. कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान को लेकर अगर कोई बात है तो उसको भी सुनना और उसे सुलझाना है. बैठक में मंत्रियों को भी 8 प्वॉइंट एजेंडा दिया गया है और अब मंत्री इसी एजेंडे पर आगे काम करते हुए नजर आएंगे. साफ तौर पर यह भी कहा गया है कि मंत्री अब लखनऊ में ज्यादा वक्त नहीं बिताएं बल्कि अपना ज्यादा समय वह अपने विधानसभा क्षेत्र में और अपने प्रभार वाले जिले में बिताएं.

इसके अलावा जो एजेंडा तय किया गया है उसमें 300 सीटें जीतने का लक्ष्य, टीम वर्क के साथ काम करना, यानी संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य बनाकर काम करना, मंत्रियों को पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और अपने विभाग से जुड़ी समस्याओं को भी सुनने को कहा गया है. 

बैठक में मौजूद रहे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का साफ तौर पर कहना है कि 2022 विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का बीजेपी का लक्ष्य है और इसी को लेकर गंभीर चिंतन मंथन हुआ है. जिसमें मंत्रियों के साथ भी राय मशवरा किया गया. उनका यह भी कहना है कि अब इसी एजेंडे के साथ बीजेपी जनता के बीच जाएगी.

इसे भी पढ़ेंः
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- उत्तर प्रदेश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी बीजेपी

पश्चिम बंगाल चुनाव में हार से बीजेपी को क्या मिली सीख? जानें सीएम योगी ने क्या दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
यूपी चुनाव से पहले सपा के इस सांसद पर शिकंजा कसेगी योगी सरकार? रिपोर्ट में आया नाम
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
25 शादियां और करोड़ों की ठगी, पीड़ित महिलाएं पहुंची DM ऑफिस, मदद की गुहार
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
उत्तराखंड: 7 हजार बुजुर्गों की पेंशन पर खतरा! आधार लिंक नहीं तो नहीं मिलेगा पैसा
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब
PDA बयान पर घिरे अखिलेश यादव, डिप्टी CM ब्रजेश-केशव ने दिया करारा जवाब

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget