एक्सप्लोरर

यूपी कांग्रेस में नई कार्यकारिणी बनते ही उभरने लगा है असंतोष

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित होने के कुछ घंटों बाद ही पार्टी में असंतोष उभरने लगा है।

लखनऊ, (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठित होने के कुछ घंटों बाद ही पार्टी में असंतोष उभरने लगा है। पार्टी नेता सोमवार रात घोषित की गई कमेटी से वरिष्ठ नेताओं को बाहर रखने को लेकर और कमेटी में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के प्रतिनिधित्व को लेकर नाराज हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए लोगों को कमेटी में शामिल करने पर आपत्ति जता रहे हैं। पार्टी नेताओं को यह बात नागवार गुजरी है कि नवगठित कमेटी में 45 प्रतिशत लोग ओबीसी हैं।

नवगठित कमेटी में प्रियंका गांधी की छाप स्पष्ट दिखती है और उसमें सिराज मेहंदी, विनोद चौधरी, हनुमान त्रिपाठी, सत्यदेव त्रिपाठी, आर.पी. त्रिपाठी, अखिलेश प्रताप सिंह और रमेश श्रीवास्तव जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह नहीं दी गई है। एक नेता ने कहा, "ये नेता कांग्रेस में कई सालों से हैं और कम से कम नई कमेटी में स्थान पाने के योग्य तो हैं। हम मानते हैं कि फोकस युवाओं पर है, लेकिन आप अनुभव को पूरी तरह नजरंदाज नहीं कर सकते।" उन्होंने आगे कहा कि अगर कुछ नेताओं को बाहर रखने के पीछे उम्र को महत्ता दी गई है तो यह कौन समझाएगा कि इस समय परामर्श समिति में मोहसिना किदवई (87) हैं। उन्होंने कहा, "मोहसिना किदवई दिल्ली में रहती हैं और उत्तर प्रदेश में दशकों पहले रहती थीं।"

वहीं लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें नसीमुद्दीन सिद्दीकी, राज किशोर सिंह, कैसर जहां अंसारी, राकेश सचान शामिल हैं। एक अन्य नेता ने कहा, "वे कांग्रेस में इसलिए शामिल हुए, क्योंकि वे अपनी मूल पार्टी से अलग हो गए थे, न कि इसलिए कि उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा को अपना लिया है। सही समय पर वे यहां से भी चले जाएंगे।" कांग्रेस कमेटी में 45 प्रतिशत सदस्य ओबीसी हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, कांग्रेस की यह एक और बड़ी गलती है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) के एक पूर्व अध्यक्ष ने कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओबीसी पर फोकस कर रही है, तो समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी फोकस कर रही हैं। सामान्य वर्ग और मुस्लिम वर्ग खुद को पूरी तरह अलग-थलग महसूस कर रहा है। कांग्रेस को इस रिक्तता को भरने के लिए ब्राह्मणों और ठाकुरों में पैठ बनानी होगी, लेकिन ओबीसी को लुभाने के चक्कर में पार्टी ने राजनीतिक गलती कर दी है।"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
श्रावस्ती में गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत, ससुर पर हत्या का आरोप
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Online Vehicle Pooja: दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
दीवाली पर गाड़ी की करानी है पूजा, ऐसे बुक करें ऑनलाइन पंडित जी
Embed widget