एक्सप्लोरर

Watch: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दिखा अनोखा अंदाज, सेल्फी लेने का वीडियो आया सामने

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को लॉन्च कर दिया है. इस दौरान वह सेल्फी लेते नजर आए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है.

Meri Mati Mera Desh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम के दौरान 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान की घोषणा की थी. इस अभियान का उद्देश्य देश के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को याद और उनका सम्मान करना है. फिलहाल आज इस अभियान की शुरुआत हो गई है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को लॉन्च किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज हम सभी ने जिन पंच प्रण की प्रतिज्ञा ली है, उसका पालन करके हम एक विकसित भारत का निर्माण करेंगे. यह वीर भारतीय सपूतों को हमारी सबसे बड़ी  श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि इसके तहत कई कार्यक्रम का आयोजन होगा जो 15 अगस्त तक चलेंगे. उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि जहां 1925 में उस समय के वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने काकोरी ट्रेन आंदोलन किया था, उसी स्थान से 'मेरी माटी मेरा देश' का उद्घोष करने का मौका मिल रहा है.

सीएम योगी ने ली सेल्फी

इस दौरान सीएम योगी अदित्यनाथ सेल्फी लेते नजर आए. जिसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी सामने आई है. बता दें कि 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत देश के हर गांव, ब्लॉक, नगरनिगम और नगरपालिक के स्तर पर कार्यक्रम होंगे और प्रत्येक गांव की मिट्टी के नमुने जुटाकर उसे एक अमृत कलश के तौर पर दिल्ली लाया जाएगा.

बेवसाइट पर अपलोड कर सकते हैं सेल्फी

वहीं इस कार्यक्रम में आम लोगों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने एक वेबसाइट merimaatimeradesh.gov.in लॉन्च की है. इस अभियान के तहत लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक को हाथ में लेकर अपनी सेल्फी इस वेबसाइट पर अपलोड कर सकेंगे. 

यह भी पढ़ेंः 

UP News: 'यूपी में अब सांड युद्ध दर्शन को स्टेट एडवेंचर घोषित कर देना चाहिए', जानें- अखिलेश यादव ने क्यों की ये मांग?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
मस्जिद से कांवड़ियों पर अभद्र टिप्पणी, आरोपियों की तलाश में पुलिस
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
CM योगी का हर घर तिरंगा अभियान तेज, 5 करोड़ घरों तक पहुंचाने का लक्ष्य
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
पुजारी बने पप्पू यादव तो संतों में गुस्सा, राष्ट्रपति से की बड़ी मांग
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका
मेरठ खेल विश्वविद्यालय में आवेदन तारीख बढ़ी, CM योगी ने दिया बड़ा मौका

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
'आई लव यू बाबा...,' सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस बोले- 'कुछ रिश्ते खास होते हैं'
'आई लव यू बाबा...',सलमान खान ने 'बड़े भाई' संजय दत्त को गले लगाते हुए शेयर की तस्वीर
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
Carpenter Tool Haircut Viral Video : हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
हेयरकट के लिए चला दिया बढ़ई का औजार! लोग बोले- रोंगटे खड़े हो गए
Fridge Storage Tips: भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 10 चीजें, स्वाद और सेहत पर पड़ेगा असर
Embed widget