एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में प्राइमरी शिक्षा की बदलेगी तस्वीर, सीएम योगी श्रावस्ती से शुरू करेंगे स्कूल चलो अभियान, इन जिलों पर रहेगा फोकस

Shravasti: योगी सरकार दूसरे कार्यकाल में कामकाज संभालते ही प्राइमरी शिक्षा की तस्वीर को पूरी तरह बदलने में जुट गई है. चार अप्रैल को मुख्यमंत्री श्रावस्ती में स्कूल चलो अभियान की शुरूआत करेंगे.

UP News: योगी सरकार दूसरे कार्यकाल में कामकाज संभालते ही प्राइमरी शिक्षा (Primary Education) की तस्वीर को पूरी तरह बदलने में जुट गई है. चार अप्रैल को मुख्यमंत्री श्रावस्ती (Shravasti) में स्कूल चलो अभियान (School Chalo Abhiyan) की शुरूआत करेंगे. मुख्यमंत्री ने गुरुवार को उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिया कि कम साक्षरता वाले जिलों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 1.58 लाख प्राइमरी स्कूलों को स्मार्ट सुविधाओं से लैस किया जाय.  

क्या बोले मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि चार अप्रैल को श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान की शुरुआत होगी. इसको ध्यान में रखते हुए विभाग समय से सभी तैयारियां पूरी कर ले. मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी अध्यापक घर-घर जाकर अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल आने के लिए प्रेरित करें. स्कूल चलो अभियान के साथ सभी जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए. सभी विधायकगण एक-एक विद्यालय को गोद जरूर लें. इसके साथ ही अधिकारी भी स्कूलों को गोद लें.

किन जिलों में विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन जिलों की साक्षरता दर कम है, उन जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाय. वहां के विद्यालयों में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाए. स्कूल चलो अभियान की शुरुआत श्रावस्ती से की जा रही है. वहां की साक्षरता दर प्रदेश में सबसे कम है. इसके बाद बहराइच, बलरामपुर, बदायूं और रामपुर हैं.

क्या मिला निर्देश
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि ऑपरेशन कायाकल्प से बेसिक शिक्षा परिषद के सभी 1.58 लाख विद्यालयों को आच्छादित किया जाए. प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को सभी बुनियादी सुविधाओं से लैस किया जाए. इसके लिए निजी संस्थाओं, स्कूल के पुराने विद्यार्थियों को अभियान चलाकर जोड़ा जाए. स्कूलों के कायाकल्प के लिए सीएसआर (कारपोरेट सोशल रिपांस्बिलिटी) की मदद ली जाए. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि बेसिक शिक्षा से जुड़े हर विद्यालय में पेयजल, टॉयलेट, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके साथ ही बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते मोजे की व्यवस्था हो.

क्या बोले सीएम
योगी सरकार ने अगले पांच साल में एक करोड़ नए छात्र पंजीकरण का लक्ष्य रखा है. पिछले पांच वर्षों में यह संख्या लगभग 54 लाख थी. सीएम योगी ने कहा है कि शिक्षकों की तैनाती के लिए अभियान चलाया जाए. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिक्षकों की तैनाती से लेकर बुनियादी सुविधाओं का समयबद्ध अभियान चलाया जाए. हर बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती हो.

ये भी पढ़ें-

Shivpal Yadav News: सियासी गलियारों में कयास, बीजेपी का दामन थाम सकते हैं शिवपाल यादव!

Unnao Rape Case: हाईकोर्ट ने कुलदीप सेंगर की जमानत याचिका पर CBI और पीड़िता से जवाब मांगा, पढ़ें डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget