एक्सप्लोरर

UP News: 'कमर तोड़ू' स्पीड ब्रेकर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए कड़े निर्देश, 24 घंटे में बंद होंगे अवैध टैक्सी स्टैंड

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को सड़क सुरक्षा को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक में कई कड़े निर्देश दिए हैं. इस दौरान सीएम ने अवैध स्टैंड संचालकों को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया.

CM Yogi Adityanath News:  योगी सरकार फुल एक्शन मोड में हैं.  भूमाफियाओं- अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर चलाने के बाद अब यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी योगी सरकार ने कठोर कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को कई निर्देश दिए.

सड़क किनारे वाहन न हों खड़े- सीएम योगी

सीएम योगी समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि, “उत्तर प्रदेश में 2021 में सड़क दुर्घटनाओं में 21,227 मौतें हुई हैं. ओवरस्पीड, ब्लैक स्पॉट, डग्गामार बसें, सड़क पर चल रहीं बेतरतीब टैक्सियां, बस स्टैंड व अवैध पार्किंग स्थल इसके प्रमुख कारण हैं, इनके अलावा शहरी व नगरीय क्षेत्रों में सड़क किनारे अतिक्रमण भी कारण है.” सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में दुर्घटनाओं को रोकने की जिम्मेदारी गृह विभाग व परिवहन विभाग की है. सड़क किनारे वाहन न खड़ें हों क्योंकि यही वाहन हादसे की वजह बनते हैं.

वाहनों की नियमित रूप से चेकिंग हो

सीएम योगी ने कहा कि, सभी प्रकार की बसें जैसे स्कूली बसें, प्राइवेट बसें, UPSRTCHQ के साथ अनुबंधित व संचालित बसें या ट्रक, फोर व्हीलर, टू व्हीलर की नियमित रूप से चेकिंग हो. सभी वाहनों से ट्रैफिक का पालन सुनिश्चित कराएं.

सीएम ने टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाने के दिए आदेश

मुख्यमंत्री ने स्पीड ब्रेकर को लेकर कहा कि, “ स्पीड ब्रेकर को ‘कमर तोड़ू’ न बनाया जाए. ऐसे स्पीड ब्रेकर बीमार व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं के लिए खतरनाक हो सकते हैं. प्रदेश में जहां कहीं भी मानक विपरीत स्पीड ब्रेकर बने हैं उन्हें तत्काल हटाया जाए. टेबल टॉप स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं.”

जनपदों में ट्रैफिक नियमों की जानकारी वाले 'हैंड बिल' भेजे जा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, “हर जनपद में ट्रैफिक नियमों की जानकारी वाले 'हैंड बिल' भी भेजे जा रहे हैं. सुनिश्चित करें कि यह 'हैंड बिल' प्रत्येक बच्चे व आम नागरिक के पास पहुंचे. आमजन के साथ बच्चों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया जाए.”

मानकों के विपरीत स्टैंड 24  घंटे में बंद करने का दिया अल्टीमेटम

अगर कोई व्यक्ति सड़क पर मानकों के विपरीत स्टैंड चलाता है तो वह 24 घंटे में बंद होने चाहिए. अगर कोई व्यक्ति इस तरह की गतिविधि करने का अभ्यस्त है तो उस पर गैंगस्टर के तहत FIR दर्ज कर उसकी पूरी संपत्ति को जब्त करें. अवैध वसूली की कमाई राजकोष में जमा होनी चाहिए.”

सड़क के किनारे बने स्टैंड में पर्याप्त जगह होनी चाहिए- सीएम योगी

सीएम ने निर्देश दिए है कि, ”सड़क के किनारे बने स्टैंड में पर्याप्त जगह होनी चाहिए, यात्रियों के लिए कुछ बुनियादी सुविधाएं हों. पेयजल, टॉयलेट और बैठने की व्यवस्था हो, तब कोई व्यक्ति स्टैंड के नाम पर प्रशासन की अनुमति से फीस वसूल सकता है.”

ये भी पढ़ें

UP Weather Forecast: यूपी में प्रचंड गर्मी में आने वाली है कमी, जानें- आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

Petrol Diesel Price Today: दिल्ली सहित तमाम राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है ताजा भाव? यहां चेक करें नए रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
रामपुर: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन रोकने की अपील, छात्रों ने DM को सौंपा ज्ञापन
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
'मुसलमान अपने दोस्त और रास्ता खुद...', योगी सरकार पर भड़के SP सांसद मोहिबुल्लाह नदवी
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में कुदरत का कहर! भूस्खलन से 71 सड़कें बंद, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget