एक्सप्लोरर

उत्तर प्रदेश में पराली जलाने पर ग्राम प्रधान भी होंगे जवाबदेह, होगी कार्रवाई

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विशेष रूप से ग्राम स्तर पर पोस्टर, बैनर और लाउडस्पीकर के माध्यम से पराली न जलाये जाने की जानकारी दी जाए.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में प्रदूषण फैलाने वाली प्रमुख गतिविधियों में शामिल कृषि अवशेष यानी पराली जलाये जाने पर अब ग्राम प्रधान की भी जवाबदेही तय करके कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने सोमवार को राज्य के सभी मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये दिये गये निर्देश में कहा कि प्रदेश में जहां पर भी पराली जलाने से सम्बन्धित घटना संज्ञान में आती है, तत्काल सम्बन्धित व्यक्ति के साथ-साथ गांव के स्तर पर ग्राम प्रधान की भी जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाए.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी स्थान पर पराली जलाने से सम्बन्धित घटना कतई न होने दी जाए. खेतों में फसल कटने के बाद पराली को मौके पर ही अपघटित कराने की व्यस्थाएं सुनिश्चित कराई जाएं. पराली को गोवंश संरक्षण केन्द्रों पर तुरंत पहुंचाया जाए और लापरवाही करने वाले सम्बन्धित व्यक्ति के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए.

पराली जलाने के बुरे प्रभावों के बारे में भी बताया जाए- मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में विशेष रूप से ग्राम स्तर पर पोस्टर, बैनर और लाउडस्पीकर के माध्यम से पराली न जलाये जाने की जानकारी दी जाए. साथ ही किसानों को पराली जलाने से होने वाले बुरे प्रभावों के बारे में भी बताया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पराली के निस्तारण के लिये हर जिले में उपयुक्त कृषि यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए.

तिवारी ने कहा कि वायु प्रदूषण के प्रभाव को कम करने के लिये कूड़ा, पालीथीन, पराली इत्यादि के जलाने पर पूरी तरह रोक लगायी जाए.

ये भी पढ़ें-

यूपी-उत्तराखंड की 11 सीटों पर राज्यसभा चुनाव की घोषणा, 9 नवंबर को होगा मतदान

गाजियाबाद: SDM सौम्या पांडे ने पेश की मिसाल, डिलीवरी के 14 दिन बाद ही ज्वाइन किया ऑफिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी
आजमगढ़ में किसान उत्सव दिवस का आयोजन, दी गई योजनाओं की जानकारी

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget