एक्सप्लोरर

बीजेपी का कांग्रेस पर निशाना, कहा- किसी भी प्रतिज्ञा का ढोंग करें, जनता सत्ता से बाहर रखने का फैसला कर चुकी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने एक बयान में आरोप लगाया, कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसके कुकर्मों के चलते चार दशक पहले ही उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है

भारतीय जनता पार्टी के संगठन और सरकार ने शनिवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में आरोप लगाया, कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसके कुकर्मों के चलते चार दशक पहले ही उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है और यही वजह है कि 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को इकाई पर ला दिया था. जन सरोकारों से शून्य कांग्रेस को जनता इस बार शून्य पर लाने की प्रतिज्ञा कर चुकी है.

कांग्रेस ने नहीं दी बुनियादी सुविधा

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गरीबी हटाने का वादा करने वाली कांग्रेस ने करीब पांच दशक तक राज किया लेकिन आवास, शौचालय, सड़क, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे सकी. सिंह ने कहा कि इससे अधिक हास्यास्पद क्या हो सकता है कि जिस पार्टी के मुखिया की कुर्सी मां-बेटा, बेटी के लिए आजीवन आरक्षित हो, वह महिलाओं के लिए आरक्षण का झूठ और भ्रम फैला रहे हैं.

कांग्रेस की प्रतिज्ञाएं लॉलीपॉप

दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन् ना ने कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को चुनावी लॉलीपॉप बताया और वाद्रा से सवाल किया, क्या कांग्रेस शासित राज्यों में यह प्रतिज्ञाएं लागू हैं? क्या राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब देश में नहीं है? जवाब दें प्रियंका. उन्होंने कहा कि प्रियंका अपनी छह प्रतिज्ञाओं को पहले कांग्रेस शासित राज्यों में लागू करके दिखाएं और फिर उत्तर प्रदेश में घोषणा करें.

 यह भी पढ़ें:

Lakhimpur Violence: लखीमपुर कांड के आरोपी आशीष मिश्रा को हुआ डेंगू, वापस जेल भेजा गया

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के भाव में लगातार 5वें दिन इजाफा, जानिए आज कितना महंगा हुआ तेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
JE-AES को लेकर UP सरकार अलर्ट, हर गांव तक पहुंचेगा साफ पानी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ग्रेटर नोएडा: सोसाइटी में मेड ने किया सुसाइड, जांच जारी
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
ललितपुर: पिता-पुत्र सड़क हादसे का शिकार, पुलिस ने बदल दिया वाहन नंबर
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार
मसूरी घूमते पैसे खत्म, चोरी का बनाया प्लान, 2 दोस्त गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget