एक्सप्लोरर

बस्ती में दलित गायिका पर हमला, भाई को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा

Uttar Pradesh:बस्ती जनपद में एक दिल दहला देने घटना सामने आई है, जिसमें एक भोजपुरी गायिका से अभद्रता और फिर उलाहना देने पर उसके भाई को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है.

बस्ती जनपद में एक दिल दहला देने घटना सामने आई है, जिसमें एक भोजपुरी गायिका से अभद्रता और फिर उलाहना देने पर उसके भाई को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला सामने आया है. बहरहाल पुलिस ने दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, दलित गायिका के साथ हुई इस घटना से दलित समाज के लोगो में आक्रोश है, पीड़ित और उसके परिवार ने एसपी से मिलकर न्याय की मांग किया है.

जाने पूरा मामला

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव में एक दलित युवक को दबंगों ने बेरहमी से पीटा. दरअसल, युवक ने दबंगों द्वारा गाली देने की शिकायत लेकर उनके घर पहुंचा था. इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई. दबंगों ने शिकायत लेकर पहुंचे दलित युवक को पेड़ से बांध दिया. कपड़े फाड़ दिए और लाठी-डंडे से जमकर पीटा. दबंगों ने युवक को पेड़ से बांध कर इतना पीटा कि लाठी डंडे तक टूट गए. किसी तरह युवक भाग कर गन्ने के खेत में छिपकर अपनी जान बचाई. श्रीचंद की बहन सीमा भोजपुरी की गायिका है, और इस घटना से उसका परिवार काफी आहत व डरा हुआ है.

पीडित युवक ने बताई आपबीती

पीड़ित युवक श्रीचंद ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ बस्ती से घर जा रहा था. रास्ते में शिवशांत उनको रोक कर गाली देने लगा. श्रीचंद जब अपने घर पहुंचा तो घटना की जानकारी घर वालों को दी. घरवालों ने कहा कि इस की शिकायत शिवशांत के परिजनों से की जाए. इसके बाद श्रीचंद अपनी बहन के साथ कार से आधार ठीक कराने जा रहा था तो रास्ते में शिव शांत के घर पर रुककर परिजनों से शिकायत की, लेकिन घरवालों ने शिकायत पर अपने लड़के को समझाने के बजाय श्रीचंद को ही उल्टा गाली देने लगे.

आरोपी के परिजनों ने पीड़ित की बहन सीमा को कार से निकाल कर मारपीट करने लगे. कार का शीशा तोड़ दिया और अमानवीयता की हदें पार करते हुए पीड़ित को पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा उस के बाद उस की शर्ट फाड़ दी और रस्सी से पेड़ में बांध कर जमकर पीटा. पीड़िता सीमा ने बताया कि जब हम लोग घर वालों से शिकायत करने पहुंचे तो उन्होंने जाति सूचक गाली देते हुए गाड़ी से खींचकर मुझे पीटा। उसके बाद मेरे दोनों भाइयों को मारा पीटा. मेरे भाई को पेड़ से बांध कर नंगा करके इतना मारा कि डंडा तक टूट गया. कार के शीशे तोड़ दिए. कार में रखा 42 हजार नगद और गले से सोने की चैन छीन लिए.

वही इस मामले पर कलवारी सर्कल के सीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर कलवारी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घायल लोगों का मेडिकल कराया जा रहा है. गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी है, आगे की कार्रवाई की जा रही है. कहा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर विधिक कार्यवाही की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
मुजफ्फरनगर: कांवड़ सेवा में जुटे मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- 'शिवभक्तों की...'
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
खर्च का हिसाब नहीं, 1452 नेताओं पर 3 साल का बैन, EC का बड़ा एक्शन
Mirzapur Bridge Collapse: भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
भारी बारिश में धंसा 44 करोड़ का ओवरब्रिज, खुली निर्माण की पोल, जांच शुरू
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी
यूपी चुनाव 2027 से पहले RLD को बड़ा झटका, जयंत चौधरी के करीबी ने छोड़ी पार्टी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
मोहन भागवत के बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'BJP वालों को बताएं कि...'
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
मिट्टी का pH कितना होना चाहिए, किस फसल के लिए कितना सही?
Embed widget