एक्सप्लोरर

UP News: यूपी एटीएस ने चार ISIS आतंकी किए गिरफ्तार, सभी AMU के पूर्व छात्र, बड़े हमले की थी योजना

Aligarh News: यूपी एटीएस ने दिवाली से पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. ATS ने शनिवार को अलीगढ़ से चार ISIS के आंतकियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

ISIS Terrorist Arrested: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने दिवाली से पहले बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है. एटीएस ने शनिवार को अलीगढ़ से संदिग्ध आईएसआईएस (ISIS) आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आतंकी राकिब इमाम को अलीगढ़ से और नवेद सिद्दकी, नोमान व मो. नाजिम को संभल से गिरफ्तार किया गया है.

एटीएस ने नाकाम की बड़ी साजिश 

एटीएस के हत्थे चढ़े चारों आरोपियों की पहचान रकीब इमाम अंसारी (29), नावेद सिद्दीकी (23), मोहम्मद नोमान गफ्फार (27) और मोहम्मद नाज़िम (33) के रूप में हुई है. चारों अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय (एएमयू) से बी.टेक और बी.एससी में स्नातक हैं और आईएसआईएस मॉड्यूल के सक्रिय सदस्य के तौर पर काम कर रहे थे.

इनके पास से जेहादी साहित्य समेत कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं. एटीएस इन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. एटीएस ने कहा कि चारों छात्र अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) और आईएसआईएस से जुड़े थे और कथित तौर पर राज्य भर में आतंकी गतिविधियों की साजिश रच रहे थे.

ISIS की विचारधारा से थे प्रेरित

डीजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि आरोपी आईएसआईएस की विचारधारा से प्रेरित थे और राज्य में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपने आईएसआईएस आकाओं से निर्देश ले रहे थे. एटीएस ने उनके पेन ड्राइव से आईएसआईएस और भारतीय उपमहाद्वीप में अल कायदा (एक्यूआईएस) से संबंधित प्रचार सामग्री बरामद की. 

सभी आतंकियों का कराया जाएगा सामना

एटीएस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए चारों लोगों के नाम अरसलान और तारिक से पूछताछ के दौरान सामने आए, जिन्हें पहले 6 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था. बाद में 8 नवंबर को एक अन्य संदिग्ध वजीहुद्दीन को गिरफ्तार किया गया. उसने एएमयू से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी की है. एटीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक मॉड्यूल के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है. उन्होंने कहा, ''उनके मॉड्यूल और ऑपरेशन के बारे में अधिक जानने के लिए सभी सातों का एक साथ सामना कराया जाएगा.''

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा शाहनवाज आलम और रिजवान अशरफ की गिरफ्तारी के बाद अरसलान और तारिक के नाम पहली बार सामने आए थे. वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय (एसएएमयू) के छात्रों से जुड़े थे. एटीएस ने कहा कि इस छात्र संगठन के कुछ सदस्य आईएसआईएस के प्रति सहानुभूति रखने वाले हैं.

आलम और अशरफ आत्म-कट्टरपंथी थे और उन्होंने खुलासा किया था कि वे 2 अक्टूबर को अयोध्या, दिल्ली के अक्षरधाम और मुंबई के चबाड हाउस में हमले की योजना बना रहे थे. अशरफ कथित तौर पर एक विदेशी-आधारित हैंडलर और मॉड्यूल के शेष सदस्यों के साथ संचार में था और उसने आईएसआईएस में शामिल होने का संकल्प लिया था.

ये भी पढ़ें: Diwali 2023: गोरखपुर के इस गांव में दीवाली मनाएंगे CM योगी, देंगे करोड़ों की सौगात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
मायावती ने आकाश आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी, अशोक सिद्धार्थ पर क्या कहा?
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget