एक्सप्लोरर

UP Politics: शिवपाल सिंह यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को ईमानदार बताते हुए कसा तंज, बोले- 'सबका सहयोग नहीं लिया'

Shivpal Singh Yadav: शिवपाल सिंह यादव ने CM Yogi Adityanath की सराहना करते हुए उन्हें 'ईमानदार' और 'मेहनती' बताया. इसपर बीजेपी सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया.

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के विधायक शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की सराहना करते हुए उन्हें 'ईमानदार' और 'मेहनती' बताया. साथ ही, उन्होंने परोक्ष रूप से उन पर तंज भी किया. उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्ष ने उनका सहयोग लिया होता तो वह सत्ता में होता.

क्या कहा शिवपाल ने
शिवपाल सिंह यादव ने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ईमानदार और मेहनती हैं लेकिन अगर उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान सदन के सभी सदस्यों और अन्य लोगों का सहयोग लिया होता तो स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता था." शिवपाल सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री की तारीफ किए जाने पर बीजेपी सदस्यों ने मेज थपथपा कर उनका स्वागत किया.

क्या तंज किया शिवपाल ने
हालांकि इसी दौरान शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी सरकार के नारे का हवाला देते हुए उस पर तंज भी किया. उन्होंने कहा कि वादे के मुताबिक तो 'सबका साथ और सबका विकास' है लेकिन सरकार ने सबका सहयोग नहीं लिया. उन्होंने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री तो संत हैं, योगी हैं. योग का मतलब सबको जोड़ना होता है.’’ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विपक्ष का सहयोग ले करके ही उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं.

UP Politics: Akhilesh Yadav की 'लाल टोपी' पर चाचा शिवपाल यादव का तीखा हमला, जानिए क्या कहा

विपक्ष पर क्या तंज कसा
शिवपाल ने विपक्ष पर भी तंज करते हुए कहा "अगर विपक्ष हमारा साथ ले लेता... हमने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी बनाई थी. आपने 100 प्रत्याशी भी घोषित कर दिए थे. अगर हम टिकट दे देते तो वह (सपा गठबंधन) वहां (सत्ता पक्ष) और आप (बीजेपी गठबंधन) यहां (विपक्ष) होते." शिवपाल सिंह यादव जिस वक्त सम्बोधन दे रहे थे, इस दौरान सदन में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही मौजूद नहीं थे.

बुजुर्गों और बीमार लोगों को ही मुफ्त राशन दें-शिवपाल
बता दें कि, शिवपाल सिंह यादव ने पिछला विधानसभा चुनाव जसवंतनगर सीट से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के बजाय सपा के टिकट पर लड़कर जीता था. वह सपा के संस्थापक सदस्यों में एक हैं. शिवपाल सिंह यादव ने सरकार को सलाह दी कि वह केवल बुजुर्गों और बीमार लोगों को ही मुफ्त राशन दे, नौजवानों और तंदुरुस्त लोगों को राशन देकर उन्हें 'आलसी' ना बनाए.

Uttar Pradesh: लखनऊ में मायावती ने बुलाई दो दिनों की अहम बैठक, यूपी में निकाय चुनाव समेत इन मुद्दों पर होगी चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
'सीढ़ियों पर नहीं, परिसर में पढ़ी गई नमाज..', हनुमानगढ़ी पर दिए बयान से पलटे बृजभूषण शरण सिंह
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
उत्तराखंड: केदारनाथ पर मौसम की मार, पैदल मार्ग बंद, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget