एक्सप्लोरर

UP Election 2022: रामपुर की स्वार सीट पर रोचक हुई लड़ाई, जानें अपने ही क्षेत्र में कैसे घिरे हैं आजम खान के बेटे

UP Election: रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. वहीं कांग्रेस और अपना दल ने भी मुस्लिम प्रत्याशी पर दाव खेला है.

UP Assembly Election 2022: रामपुर की स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी ने आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को प्रत्याशी घोषित कर दिया है. अब तक अब्दुल्लाह आजम चुनाव लड़ने के सवाल पर कह रहे थे कि जो पार्टी का फैसला होगा मैं वही करूंगा. प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब्दुल्लाह आजम का कहना है कि कुछ अधिकारी हैं जो मुरादाबाद में बैठकर रामपुर का चुनाव लड़ा रहे हैं. वही तय कर रहे हैं कि कौन प्रत्याशी कहां से चुनाव लड़े. उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में एक पार्टी यहां से जीत नहीं सकी तो हम पर इतने बहुत से मुकदमे लगा दिए. हमारे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की गई. यह जो प्रथा शुरू हुई है, यह ठीक नहीं है. उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा की एक बार फिर स्वार सीट से वही जीत हासिल करेंगे.

कांग्रेस प्रत्याशी ने कही ये बात
रामपुर शहर विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला रोचक होने जा रहा है. यहां सपा ने पिछले दो साल से सीतापुर जेल में बंद है सपा सांसद आजम खान को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है. वहीं कांग्रेस पार्टी ने नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां को अपना उम्मीदवार बनाया है. आजम खान और नवाब परिवार के बीच पुरानी राजनीतिक रंजिश चली आ रही है. आजम खान हर चुनाव में नवाबों पर निशाना साधते रहे हैं.

वह इस सीट से नौ बार विधायक रह चुके हैं. वहीं पहली बार नवाब परिवार से इस सीट पर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां चुनावी मैदान में उतर चुके हैं. नावेद मियां ने एबीपी न्यूज से कहा है कि पिछले 45 सालों से इस सीट पर आजम खान विधायक बनते रहे हैं. उन्होंने विकास कार्य नहीं कराए इसलिए अब अगर जनता उनको जीत दिलाती है तो वह रामपुर के विकास के लिए काम करेंगे. 

स्वारा सीट पर भी रोचक मुकाबला
रामपुर के स्वार विधानसभा सीट से एनडीए गठबंधन से अपना दल के प्रत्याशी नवाब हैदर अली खान उर्फ हमजा मियां घोषित हुए हैं. जिन का मुकाबला आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम से होने जा रहा है. सपा ने अब्दुल्लाह आजम को स्वार विधानसभा सीट से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. 2017 के विधानसभा चुनाव में अब्दुल्लाह आजम ने नवाब हैदर अली उर्फ हमजा मियां के पिता नवाब काजिम अली उर्फ नवेद मियां को हराया था. अब एक बार फिर नवाब खानदान के चश्मा चिराग नवाब हैदर अली खान और आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम के बीच चुनावी मैदान में जंग होने वाली है.

नवाब हैदर ने कही ये बात
नवाब हैदर अली खान ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि स्वार सीट पर मेरे मुद्दे हैं विकास. मैं विकास कार्य कर आऊंगा और जिन से मेरा मुकाबला है वह बिना सत्ता के कुछ नहीं करा पाते हैं. उन्होंने झूठे दस्तावेजों के आधार पर पिछला चुनाव लड़ा था. जिसे हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया था. पिछली बार 2017 के चुनाव में अब्दुल्लाह आजम को पुलिस और प्रशासन ने जिता दिया था. इस बार ऐसा नहीं होगा और वह हमारे मुकाबले में कहीं नहीं हैं. हमारी एकतरफा जीत होने वाली है. हम गुंडई करते नहीं हैं और इस सरकार में किसी की गुंडई हुई नहीं है, इस बार निष्पक्ष चुनाव होगा. हम अब्दुल्लाह आजम की फिल्म ही नहीं लगने देंगे. अब अब्दुल्लाह आजम जेल जाने की तैयारी करें. इन्होंने जाल साजी की है. जब मुलायम सिंह यादव की बहू बीजेपी में जा सकती है तो इसी तरह मैं बीजेपी गठबंधन से चुनाव लड़ रहा हूँ. मेरे पिता कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं ये वैचारिक आजादी है.

ये भी पढ़ें-

Balia: नाबालिग के अपहरण मामले में बलिया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 3 महिला समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

UP Election 2022: मेरठ में सपा प्रत्याशी के वायरल वीडियो से हुआ बवाल, समुदाय को लेकर कही है ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: चमोली में टनल पहुंचे गणेश गोदियाल, मुआवजे पर उठाए सवाल
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
आगरा: पहले फोटो सेशन... फिर 11 महीने की बेटी को पिता ने यमुना में फेंका
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
पहाड़ में इंडस्ट्रियल पार्क से युवा आयोग तक, CM धामी के 7 बड़े ऐलान
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा
लखनऊ में 'मिनी इंडिया', राम-सीता झांकी से लेकर लोकनृत्यों तक बिखरी संस्कृति की छटा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget