एक्सप्लोरर

UP Election 2022: मुरादाबाद में 53 विधानसभा सीटों के दावेदारों की हुई स्क्रीनिंग, 80 महिलाओं समेत इन नेताओं ने पेश की दावेदारी

Congress Screening Test: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस नेताओं का 53 विधानसभा सीटों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया. जिसमें 80 महिलाओं समेत कुल 580 दावेदारों का स्क्रीनिंग टेस्ट हुआ.

UP Assembly Election: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कांग्रेस नेताओं ने पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद और बरेली मण्डल की सभी विधान सभा सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर दावेदारों की स्क्रीनिंग की. इस दौरान पदाधिकारियों ने प्रत्याशियों से फीडबैक भी लिया. इस मीटिंग में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम और प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी के साथ ही हरियाणा से कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा शामिल थे. स्क्रीनिंग कमिटी ने प्रत्याशीयों के चयन में 40 प्रतिशत महिलाओं और अधिकतम युवा प्रत्याशियों को मौका देने की प्रमुखता रखी है. 

हर दावेदार का हुआ स्क्रीनिंग टेस्ट
फीडबैक में पार्टी नेताओं ने कहा कि चुनाव के समय दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को तरजीह ना दिया जाए. उन्हें टिकट देने की बजाय पार्टी के लिए मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को चुनाव मैदान में उतारा जाए. वरिष्ट नेताओं ने मुरादाबाद, अमरोहा, बिजनौर, सम्भल और रामपुर जनपदों के जिला अध्यक्षों की मौजूदगी में इन पांचो जनपदों की सभी सीटों के दावेदारों की एक एक कर स्क्रीनिंग की. हर प्रत्याशी से बात की इसके बाद हर सीट पर दो दो मज़बूत दावेदारों के नाम तय कर लिए गए.

इसी तरह बरेली मंडल की विधानसभा सीटों के दावेदारों के बात करने से पहले नेताओं ने जिले के संगठन की टीम को बुलाया. संगठन की टीम से फीड बैक लेने के बाद सभी विधानसभा सीटों के दावेदारों को बुलाकर उनके बारे में जानकारी ली. दावेदारों के बायोडाटा में लिखे गए दावों की हकीकत जानने की भी कोशिश हुई. उम्मीदवारों ने विधानसभावार अपने अपने दावे के साथ अपनी बात रखी. कांग्रेस नेता हाजी सगीर सईंद, महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा, जिला अध्यक्ष मुरादाबाद असलम खुर्शीद. अजय सारस्वत सोनी, देशराज शर्मा, विनोद गुम्बर, आनंद मोहन गुप्ता, असद मोलाई, प्रियांक चौधरी, केशव शर्मा, फरजान मंसूरी, राहत खां और हाजी रिजवान आदी ने अपनी टिकट के लिए उम्मीदवारी पेश की.

80 महिलाओं ने मांगा टिकट 
स्क्रीनंग टीम के सामने सम्भल जनपद की चारों विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों ने अपनी अपनी दावेदारी करते हुए टिकट मांगा. इस दौरान संभल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने बताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी से मिथलेश, पूर्व विधायक फूल कुंवर, दीपक बाल्मीकी, सचिन प्रेमी, महेंद्र पाल वाल्‍मीक‍ि और रक्षा रानी ने टिकट की दावेदारी भरी है. स्क्रीनिंग कमेटी के सामने टिकट पाने के लिए महिलाओं की भी भागीदारी अच्छी रही. मुरादाबाद और बरेली मंडल के सभी नौ जिलों की 53 विधानसभा सीटों के लिए 580 दावेदारों का स्क्रीनिंग टेस्ट लिया गया. स्क्रीनिंग टेस्ट के दौरान दावेदारों में लगभग 80 महिलाओं ने भी टिकट मांगे हैं. 

ये भी पढ़ें-

Baghpat News: पत्नी की शिकायत पर पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घर से पुलिस को मिली तमाम चीजें

Atal Bihari Vajpayee birth anniversary: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे कुमार विश्वास, जानिए पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget