एक्सप्लोरर

UP Election 2022: BJP प्रत्याशी अलका राय के 'गुंडों और माफियाओं से लड़ाई' वाले बयान पर ऐसा रहा मुन्ना अंसारी का रिएक्शन

UP Elections: गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा पर हमेशा से दो ध्रुवों पर चुनावी लड़ाई होती रही है. एक अंसारी बंधुओं का परिवार तो दूसरी तरफ स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय.

UP Assembly Election 2022: गाजीपुर (Ghazipur) की मोहम्मदाबाद (Mohammadabad) विधानसभा पर हमेशा से दो ध्रुवों पर चुनावी लड़ाई होती रही है. एक अंसारी बंधुओं का परिवार तो दूसरी तरफ स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय (Krishnanand Rai). कृष्णानंद राय की बात करें तो 29 नवंबर 2005 को बसानिया चट्टी पर विधायक सहित सात लोगों की हत्या कर दी गई थी. जिसका आरोप मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और उनके सहयोगियों पर लगा था. हालांकि बाद में सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने क्लीन चिट दे दी.

क्या बोले मुन्ना अंसारी
2022 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से अंसारी बंधुओं की दूसरी पीढ़ी सिबगतुल्ला अंसारी के पुत्र मन्नू अंसारी ने समाजवादी पार्टी से विधानसभा चुनाव में ताल ठोका है. तो दूसरी तरफ बीजेपी से स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय की पत्नी अलका राय ने भी चुनावी जंग में ताल ठोका हुआ है. ऐसे में मन्नू अंसारी से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारा परिवार राजनीति में कोई नया नहीं है. मेरा परिवार 100 साल से राजनीति में है. इंडियन नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हमारे पूर्वज मुख्तार अहमद अंसारी और उसके बाद से अभी तक चला आ रहा है. यहां के लोगों का हमेशा समर्थन और प्यार मिलता रहा है और आगे भी मिलेगा. क्षेत्र से हमारे चाचा अफजाल अंसारी पांच बार और हमारे पिता सिबगतुल्ला अंसारी दो बार विधायक रहे हैं. अब मेरे पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है और वादा करता हूं कि जो हमारे क्षेत्र विकास की समस्या है उसे पूरा किया जाएगा. मोहम्मदाबाद के बीजेपी प्रत्याशी अलका राय के द्वारा दिए गए बयान कि उनके क्षेत्र में गुंडे और माफियाओं से लड़ाई है. इस पर उन्होंने कुछ भी नहीं बोला और चलते बने.

क्या बोलीं अलका राय
मोहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी ने वर्तमान विधायक अलका राय को एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है. गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अलका राय के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया. चुनावी रैली के बाद अलका राय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह एक ऐसे विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ती हैं, जहां कानून व्यवस्था के साथ ही विकास भी एक अहम मुद्दा है. उन्होंने बताया कि महिला होने के बावजूद वह माफियाओं के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल में अपने विधायक निधि से करवाए हुए विकास के कार्यों की फेहरिस्त को भी मीडिया के कैमरे के सामने साझा किया.

ये भी पढ़ें-

Samaj Sudhar Abhiyan: काले कपड़े वालों को CM नीतीश की सभा में नहीं मिली एंट्री, JDU नेता को भी उतारनी पड़ी बंडी

Ujjain News: पुजारी ने किया भगवान नंदी के जल और दूध पीने का दावा, देखने के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget