एक्सप्लोरर

UP Election 2022: अमेठी समेत तीन सीटों पर BSP ने किया उम्मीदवारों के नाम का एलान, जानें- किसे मिला टिकट

BSP Candidate: बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने बीजेपी पर माता सीता को भूल जाने का आरोप लगया है. उन्होंने अपनी रैली के दौरान तीन विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की.

UP Assembly Election 2022: बीजेपी श्री राम और अयोध्या का नाम अक्सर भाषणों में लेती रहती है लेकिन अब बसपा ने भी अयोध्या और माता सीता के नाम पर नई सियासत शुरू कर दी है. अयोध्या जनपद की सुरक्षित सीट मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में अपनी चुनावी रैली के दौरान बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि बीजेपी वाले राम के नाम पर वोट तो मांगते हैं, लेकिन सीता को भूल जाते हैं. धर्म में आस्था रखने वाले सभी जानते हैं कि बिना सीता के भगवान राम पूर्ण नहीं है. सीता हैं तभी राम हैं. राधा बिना कृष्ण भी नहीं हैं. जैसे पार्वती के बिना शिव नहीं हैं. इस तरह सतीश मिश्रा ने माता सीता राधा और पार्वती के जरिये सीधे-सीधे बीजेपी पर निशाना साधा और कहा कि यही महिलाओं के प्रति बीजेपी की सोच है.

सपा काल में हुए 134 दंगे- मिश्रा
सतीश मिश्रा ने समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में 134 दंगे कराने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि यह दंगे बीजेपी और सपा दोनों मिलकर कराते हैं. पहले भी यह एक थे और एक दूसरे के पर्यायवाची थे. तीन दिन पहले भी उन्होंने दिखाया की वे एक हैं. जिस दिन इनकी सरकार बनती है उसी दिन से यूपी में गुंडागर्दी, माफियागर्दी, दहशतगर्दी, डकैती-फिरौती, बलात्कार और दंगे-फसाद हर चीज शुरु हो जाती है. रैली के दौरान अयोध्या मंडल की तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा भी की गई.

रागिनी तिवारी होंगी अमेठी से बसपा उम्मीदवार
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए बताया कि सुल्तानपुर की लंभुआ विधानसभा से उदयराज वर्मा, अमेठी से रागिनी तिवारी व सुल्तानपुर शहर से डॉ डीएस मिश्रा बसपा के उम्मीदवार होंगे. बसपा महासचिव ने कहा कि अयोध्या मंडल से सभी प्रत्याशी मजबूत होंगे. अयोध्या मंडल में 25 सीटें हैं जिसमें छह सुरक्षित सीटें हैं. सभी सीटों पर बसपा विजय प्राप्त करेगी. प्रदेश में सरकार बनाने में अयोध्या मंडल का सबसे बड़ा योगदान होगा.

 

Koo App
अयोध्या जी में आज बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में आयोजित विशाल जनसभा को सम्बोधित किया। मैं मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम जी की पावन धरती पर आकर आज बहुत खुश हूं, यहां अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद हमारी पार्टी को मिल रहा है। आदरणीय बहन सुश्री मायावती जी के नेतृत्व वाली बसपा सरकार में धार्मिक स्थलों का सम्मान करते हुए समग्र विकास किया गया। - Satish Chandra Misra (@satishmisrabsp) 26 Dec 2021

UP Election 2022: अमेठी समेत तीन सीटों पर BSP ने किया उम्मीदवारों के नाम का एलान, जानें- किसे मिला टिकट

ये भी पढ़ें-

यूपी में नाइट कर्फ्यू को लेकर वरुण गांधी ने कसा तंज, बोले- दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना...

UP Chunav 2022: बसपा नेता सतीश मिश्रा ने सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- सपा, बीजेपी एक सिक्के के दो पहलू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
कानपुर के मार्ट में ऑफर सुनते ही उमड़ी भीड़, पुल‍िस ने संभाला मोर्चो
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
विभाजनकारी साजिशें होगी नाकाम? मनुस्मृति में संशोधन की तैयारी
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget