एक्सप्लोरर

UP Covid Update: यूपी में थमने का नाम नहीं ले रही कोरोना की रफ्तार, इस जिले में सक्रिय मामले हुए 9 गुना

Uttar Pradesh में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,541 तो Lucknow में 997 पहुंच गई है. सिर्फ जून में प्रदेश में एक्टिव केस 4 गुना से अधिक हो गए हैं. लखनऊ में एक्टिव केस 9 गुना से अधिक बढ़े हैं.

UP Covid Update: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. यहां प्रतिदिन 500 से 600 के बीच नए मामले सामने आ रहे हैं. प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों (Active cases of coronavirus) की संख्या 3,541 तो राजधानी लखनऊ (Lucknow) में 997 पहुंच गई है. प्रदेश में सबसे अधिक मामले राजधानी लखनऊ में तो दूसरे नंबर पर गौतमबुद्ध नगर जिले  (Gautam Budh Nagar) में सामने आ रहे हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 548 नए मामले सामने आये हैं, इनमे 157 नए मामले लखनऊ तो 96 गौतमबुद्ध नगर में मिले हैं. प्रदेश के कुल एक्टिव केस में 28 फीसदी से ऊपर तो सिर्फ लखनऊ में हैं.

बढ़ी सक्रिय मामलों की संख्या
सिर्फ जून महीने में ही प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस 4 गुना से अधिक हो गए हैं. वहीं लखनऊ में एक्टिव केस की संख्या जून में ही 9 गुना से अधिक बढ़ी है. प्रदेश में 1 जून को 850 एक्टिव केस थे जो आज 29 जून को 3,541 पहुंच गए हैं. इसी तरह लखनऊ में 1 जून को 109 एक्टिव केस थे जो अब बढ़कर 997 हो गए हैं. प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे प्रभावित जिला गौतमबुद्ध नगर है. यहां 1 जून को 196 एक्टिव केस थे जो आज 29 जून को 634 पहुंच गए हैं. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4 कोविड पॉजिटिव मरीजों की मौत भी हुई है.

UP Breaking News Live: आज लखनऊ में होगी बसपा की बैठक, मायावती होंगी शामिल, लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर होगी चर्चा

डीजी हेल्थ ने क्या कहा
राज्य में कोविड के बढ़ते मामलों पर यूपी के डीजी हेल्थ डॉ. वेदव्रत सिंह ने कहा कि, प्रदेश के सभी जिलों में नोडल अफसर और ज्वाइंट डायरेक्टर को भेजकर ऑक्सीजन, बेड, ICU, कर्मचारियों की ट्रेनिंग का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है. इसकी रिपोर्ट भी आ गई है और जहां भी जो कमी है उसे दूर कर रहे हैं. डीजी हेल्थ ने कहा कि फिलहाल केस बढ़ने की स्पीड स्थिर है लेकिन हम पूरी तरह तैयार हैं.

Haridwar News: टूटे तटबंध की 5 साल बाद भी नहीं हुई मरम्मत, खेती छोड़ने पर मजबूर हुए किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर: ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
ऑपरेशन के बाद बिगड़ी हालत से युवक की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
'उम्र भी बढ़ गई तो अंकल कहेंगे ही', आकाश आनंद के बचाव में आए ब्रजेश पाठक
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
यूपी चुनाव 2027 से पहले मायावती ने कर दिया सर्वणों को नाराज? बयान से मिले संकेत
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी
महाराष्ट्र से वाराणसी आए बीमार पिता की मौत, सदमें में आकर मां-बेटे ने भी खुदकुशी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget