एक्सप्लोरर

UPPSC Result 2023: यूपी पीएससी 2023 का परीक्षा परिणाम जारी, देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

UP News: यूपी लोकसेवा आयोग ने PSC 2023 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है. आयोग ने 251 पास अभ्यर्थियों की सूची जारी की है. अभ्यर्थी आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं.

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने पीएससी 2023 के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है. आयोग की ओर जारी परीक्षा रिजल्ट में 251 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. जो अभ्यर्थियों UPPSC 2023 की परीक्षा में सम्मलित हुए थे. वे आयोग की ऑफिशयल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. आयोग 253 पदों के लिए आवेदन मंगाए थे. आयोग की तरफ चयनित सभी 251 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है.  

पीसीएस मेंस में 167 पुरुष और 84 महिला अभ्यर्थी चयनित घोषित की गई हैं. टॉप 10 में 8 पुरुष दो महिला अभ्यर्थी शामिल हैं. पीसीएस में 77 ओबीसी, एससी के 55 और एसटी के दो अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. देवबंद के सिद्धार्थ गुप्ता पीसीएस 2023 के टॉपर बने हैं. प्रयागराज के प्रेम शंकर पांडेय दूसरे स्थान पर चयनित हुए हैं. तीसरे स्थान पर हरदोई की सात्विक श्रीवास्तव चयनित हुए हैं. चौथे स्थान पर शिव प्रताप चयनित हुए हैं. पांचवें स्थान पर बहराइच के मनोज कुमार भारती चयनित हुए हैं

छठें स्थान पर चित्रकूट के पवन पटेल चयनित हुए हैं. सातवें स्थान पर मेरठ की शुभि गुप्ता चयनित हुई है. आठवें स्थान पर अयोध्या की निधि का चयन हुआ है. नौवें स्थान पर बिहार के बक्सर जिले के हेमंत का चयन हुआ है इसी तरह दसवें स्थान पर कासगंज के महादेव उपाध्याय चयनित हुए हैं. 11 वें स्थान पर जौनपुर की श्वेता सिंह का चयन हुआ है. 12वें स्थान पर लखनऊ की अंजनी यादव का चयन हुआ है. 19 प्रकार के पदों के लिए 253 पदों के सापेक्ष 251 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए. 22 दिसंबर 2023 को मेंस परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था.

मेंस परीक्षा में इंटरव्यू के लिए 451 अभ्यर्थी हुए पास
मेंस परीक्षा में इंटरव्यू के लिए 451 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे. 8 जनवरी से 12 जनवरी के बीच इंटरव्यू आयोजित किए गए थे. तीन अभ्यर्थी इंटरव्यू में अनुपस्थित रहे थे. पीसीएस 2023 में 5 लाख 65 हजार 459 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे. प्रारंभिक परीक्षा में 3 लाख 45 हजार 22 अभ्यर्थी सम्मिलित हुए थे. मुख्य परीक्षा के लिए 4047 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे. टॉप 20 अभ्यर्थियों में 13 पुरुष 7 महिला अभ्यर्थी चयनित हुए हैं. कुल चयनित अभ्यर्थियों में 68 जिलों का प्रतिनिधित्व हुआ है. पीसीएस 2023 का चयन आठवां 9 दिन में पूरा हुआ है. कुल अभ्यर्थियों में महिलाओं का प्रतिशत 33.46 फीसद रहा है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर में दर्शन को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा, अधिकारियों से लिया अपडेट

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget