एक्सप्लोरर

यूपी में गरीब बेटियों के लिए वरदान बनी योगी सरकार की ये योजना, शादी के लिए मिलते हैं इतने रुपये

UP News: योगी सरकार ने इस योजना को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का बजट भी 2,789.71 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पिछले साल के मुकाबले 451 करोड़ रुपये ज्यादा है.

Lucknow News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सरकार की ‘ओबीसी शादी अनुदान योजना’ अब गरीब परिवारों के लिए एक मजबूत सहारा बन चुकी है. जिन घरों में पहले बेटियों की शादी आर्थिक तंगी के कारण चिंता का कारण बनी रहती थी, अब वहीं परिवार सरकारी मदद से अपनी बेटियों की शादी को सम्मानजनक ढंग से कर पा रहे हैं.

इस योजना के तहत योगी सरकार ओबीसी वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 20 हजार रुपये की सहायता राशि दे रही है. यह सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाती है. सरकार का मकसद साफ है, गरीबी के कारण किसी भी बेटी की शादी रुके नहीं और हर परिवार को सरकार की मदद समय पर मिले.

उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2023-24 में जहां 55,551 बेटियों को यह अनुदान मिला था, वहीं 2024-25 में यह संख्या बढ़कर एक लाख तक पहुंच गई है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह है कि अब योजना की आय सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है. पहले यह केवल बीपीएल कार्डधारकों तक सीमित थी, लेकिन अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के अधिक परिवारों को इसका लाभ मिल पा रहा है.

सरकार ने बढ़ाया बजट, बढ़ाया भरोसा

सरकार ने इस योजना को और मजबूत करने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का बजट भी 2,789.71 करोड़ रुपये कर दिया है, जो पिछले साल के मुकाबले 451 करोड़ रुपये ज्यादा है. योगी सरकार का मानना है कि जब तक समाज का सबसे कमजोर तबका आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक विकास अधूरा है.

पिछड़ा वर्ग के लिए लगातार बढ़ रहा सहयोग

पिछड़ा वर्ग के लिए सरकार के प्रयास सिर्फ शादी अनुदान तक सीमित नहीं हैं. वर्ष 2012-13 से 2016-17 तक पिछली सरकारों ने इस विभाग में 6,928 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जबकि योगी सरकार के समय यानी 2017-18 से 2025-26 के बीच यह बजट 14,969 करोड़ रुपये हो चुका है. यह बढ़ोतरी इस बात का सबूत है कि सरकार पिछड़ा वर्ग के कल्याण को कितनी गंभीरता से ले रही है.

सरकार की मंशा-हर बेटी को मिले सम्मान

पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप का कहना है कि योगी सरकार चाहती है कि कोई भी गरीब ओबीसी परिवार अपनी बेटी की शादी को लेकर अकेला न महसूस करे. यह योजना केवल पैसों की मदद नहीं, बल्कि समाज में सम्मान और बराबरी की ओर एक मजबूत कदम है.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी वर्ग की बड़ी आबादी है. ऐसे में यह योजना उन लाखों परिवारों को सीधे राहत पहुंचा रही है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं. आने वाले समय में सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना का लाभ और भी ज्यादा जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे और कोई भी बेटी शादी के मौके पर उपेक्षित महसूस न करे.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक

वीडियोज

Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
FIFA वर्ल्ड कप में मोरक्को लिखेगा नया इतिहास, अर्जेंटीना और फ्रांस जैसी टीमों का दबदबा खत्म!
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
Embed widget