एक्सप्लोरर

'खुद 400 पार नहीं कर पाए तो...', नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी पर फिर कसा तंज

Lucknow News: नेहा सिंह राठौर ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा मैं आपसे नहीं डरुंगी और न सवाल करना बंद करुंगी. ये FIR लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में मिले हुए मेडल हैं, देश की जनता ये बात खूब समझ रही है.

UP News: लोकगीत गायिका नेहा सिंह राठौर अक्सर इस समय अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. वह अपने गानों के जरिए सरकार से सवाल पूछती हैं. हालांकि इसी बीच नेहा सिंह राठौर के खिलाफ एक और शिकायत दी गई है, यह शिकायत उनके खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी के लिए की गई टिप्पणी को लेकर की गई है. इसके बाद नेहा सिंह राठौर ने फिर से पीएम मोदी पर तंज कसते हुए एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें नेहा सिंह राठौर ने कहा कि जब खुद 400 पार नहीं कर पाए हैं तो मेरे खिलाफ 400 शिकायतें दर्ज करवा दीं.

नेहा सिंह राठौर ने कहा-"हर-हर महादेव मोदी, मैं आपको ये बताना चाहती हूं कि मैं आपसे नहीं डरती हूं और देश के किसी भी नागरिक को आपसे नहीं डरना चाहिए. ये बात उसी दिन तय हो गई थी जिस दिन देश का संविधान लागू हो गया था. आप 400 शिकायतें नहीं 4 लाख एफआईआर करवा दीजिए लेकिन मैं आपसे नहीं डरुंगी और न सवाल करना बंद करुंगी. ये FIR लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में मिले हुए मेडल हैं और देश की जनता ये बात खूब समझ रही है."

उन्होंने कहा-"बनारस कबीर की धरती है और कबीर किसी से नहीं डरते थे. कबीर मेरे गुरु हैं और इसलिए मैं भी आपसे नहीं डरती हूं. आप बार-बार कहते हैं कि बनारस आपका है और आपको गंगा मां ने बुलाया है, मैं कहूंगी ये झूठ है. आप बनारस इसलिए आए हैं क्योंकि बनारस आपके राजनीतिक एजेंडे को पूरा करता है, आप बनारस 2014 में आए होंगे लेकिन मैं यहीं पैदा हुई हूं और गंगा जी के किनारे ही बड़ी हुई हूं. जिस बनारस में आप मेहमान बनके आए हैं वह बनारस हमारा घर-द्वार है."

नेहा सिंह राठौर ने कहा-"बनारस की जनता कुछ समय के लिए भ्रमित हो सकती है, पर ये सब लोग उसी कबीर की परंपरा के ही लोग हैं जल्द ही सवाल पूछने वाले हैं. तब क्या करेंगे पूरे बनारस पर FIR दर्ज करेंगे क्या. मत भूलिए आप जनता के मालिक नहीं सेवक हैं और ये जनता आपके खेल का सामान नहीं है. बेटियों पर बहादुरी दिखाना बंद कीजिए जब खुद 400 पार नहीं कर पाए हैं तो मेरे खिलाफ 400 शिकायतें दर्ज करवा दीं!"

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
उद्घाटन से पहले कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे की मिट्टी बही, योगी के मंत्री बोले- आप अपने आप सड़क बना लो...
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'
मेरठ के SSP अविनाश पांडेय कौन हैं? थप्पड़ विवाद के बाद आए चर्चा में, विपक्ष ने बताया 'गुंडा'

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget