एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में किसानों के लिए योगी सरकार लाई नई योजना, 16 जिलों में किया जाएगा ये खास काम

UP News:: योगी सरकार के मुातबिक इन गोदामों से किसानों को फायदा होगा और उन्होंने औने-पौने दामों में अपनी फसल बेचने को मजबूर नहीं होना पड़ेगा. किसानों को उचित दाम मिल पाएंगे.

UP News: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है. योगी सरकार ने किसानों की मेहनत का उचित दाम दिलाने के लिए प्रदेश के 16 जिलों में 1000 मीट्रिक टन तक की क्षमता वाले गोदाम बनाने का बड़ा फैसला लिया है. यह गोदाम 24 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के जरिए बनाए जाएंगे. इस योजना से किसानों को अपनी फसल का भंडारण करने की सुविधा मिलेगी. इससे किसान अपनी उपज को औने-पौने दाम पर बेचने को मजबूरी नहीं होंगे और बाजार में सही समय पर उचित दाम मिल सकेगा.

इन गोदामों का निर्माण विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत किया जाएगा. लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, रायबरेली, एटा, मथुरा, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, जालौन, पीलीभीत और झांसी में ये गोदाम तैयार होंगे. सरकार का कहना है कि इन गोदामों से किसानों को ही नहीं, बल्कि कृषि उद्योग और रोजमर्रा की वस्तुओं की आपूर्ति व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी.

किसानों को होगा फायदा
कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक, हमारे देश में किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कत उपज के भंडारण की होती है. फसल कटने के बाद किसान तुरंत बेचने पर मजबूर होते हैं, क्योंकि भंडारण की सुविधा न होने के कारण उपज खराब होने का डर रहता है. ऐसे में गोदाम बनने से किसानों को राहत मिलेगी और वे उपज को ज्यादा दिन तक सुरक्षित रख सकेंगे. इस वजह से बाजार में जब सही दाम मिलेंगे, तभी वे अपनी फसल बेच सकेंगे. इससे बिचौलियों की भूमिका भी खत्म होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा.

इन गोदामों की क्षमता 500 से 1000 मीट्रिक टन के बीच होगी. सरकार ने कहा है कि इन गोदामों में कृषि उत्पादों के साथ ही रोजमर्रा की वस्तुओं का भी सही प्रबंधन होगा. इससे गांवों में खाने-पीने और अन्य जरूरी चीजों की सप्लाई में कोई परेशानी नहीं आएगी. यह योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘डबल इंजन सरकार’ के तहत चलाई जा रही है, जिसमें केंद्र और राज्य दोनों सरकारें मिलकर किसानों की मदद कर रही हैं.

किसान नेताओं का कहना है कि अगर ये गोदाम समय पर बन गए तो किसानों को सीधा फायदा मिलेगा. इससे उन्हें कर्ज लेने की जरूरत कम पड़ेगी और फसल के लिए सही दाम मिल पाएगा. सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा और किसानों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा. इस कदम से यूपी के लाखों किसानों की जिंदगी में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है.

Bakrid: महंत राजू दास ने की कुर्बानी पर बैन की मांग, कहा- 'बकरीद पर हमारी आस्था को...'

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट
नितिन नवीन की टीम में यूपी से कटा इनका पत्ता, देखें पूरी लिस्ट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget