एक्सप्लोरर

Bakrid: महंत राजू दास ने की कुर्बानी पर बैन की मांग, कहा- 'बकरीद पर हमारी आस्था को...'

Bakrid 2025: बकरीद पर कुर्बानी को लेकर अभी से विवाद शुरू हो गया है. इस बीच अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने जीव हिंसा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की मांग की है.

Eid al-Adha 2025: विश्व हिंदू परिषद ने बकरीद पर होने वाली पशुओं की कुर्बानी का विरोध करते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की है, जिसके बाद इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. इस बीच उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने भी इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स पर निशाना साधते हुए कहा कि वो होली-दिवाली पर तो लोगों को रंग खेलने या पटाखे जलाने से रोकते हैं तो फिर बकरीद पर होने वाली जीव हिंसा पर कुछ क्यों नहीं बोलते. उन्होंने तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की.

महंत राजू दास ने कहा, "बकरीद पर लगातार जीव हिंसा को लेकर बुद्धिजीवी वर्ग और तमाम संगठनों ने कहा है कि जीव हिंसा नहीं होनी चाहिए. मैं पूछना चाहता हूं उन फिल्मी कलाकारों से जो होली से पहले ज्ञान देने चले आते हैं कि रंग से स्किन में दिक्कत होती है और पानी से पर्यावरण को नुकसान होता है. दीपावली पर भी कूदकर चले आते हैं कि पटाखे मत फोड़ो, पटाखे फोड़ने से पर्यावरण को नुकसान होता है. बकरीद पर भी आपका कुछ आना चाहिए या नहीं." 

जीव हिंसा जरूरी है क्या- महंत राजू दास
महंत ने कुर्बानी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा, "जीव हिंसा जरूरी है क्या? परमात्मा, अल्लाह, ईश्वर, देवता किसी हत्या या बलि देने से प्रसन्न नहीं हो सकते. अगर वो इससे प्रसन्न होते तो बहुत सारे लोगों के ढेर सारे काम हो गए होते. इसके नाते जीव हिंसा पर बैन लगना चाहिए और बकरीद पर तो तत्काल बैन लगना चाहिए, क्यों बकरीद पर तो हमारी आस्था को आहत करने वाला काम भी किया जाता है. गोमाता की बलि देते हैं और काटते हैं, इसके नाते बकरीद पर तो जीव हिंसा पर तत्काल बैन होना चाहिए, प्रतिबंध लगना चाहिए." 

विश्व हिंदू परिषद की मांग के बाद बकरीद को लेकर एक बार फिर से बहस छिड़ गई है. बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी जीव हिंसा को निंदनीय बताते हुए बलि प्रथा का विरोध किया है. वहीं सपा नेता एसटी हसन ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि हर बार त्योहारों पर इस तरह के राजनीतिक विवाद होते हैं. ये एक-दूसरे के बीच दूरियां पैदा करने वाले विवाद हैं, जो लोगों को एक दूसरे से अलग करने का काम करते हैं, वो धार्मिक व्यक्ति नहीं हो सकते.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
स्वतंत्रता दिवस को लेकर UP में बड़ी तैयारी, योगी सरकार ने आजादी के उत्सव को रोजगार से जोड़ा
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
गोरखपुर: शिवकुमार तिवारी हत्याकांड में बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, SHO लाइन हाजिर
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
खराब मौसम का असर, वाराणसी जाने वाली इंडीगो की 2 फ्लाइट लखनऊ डायवर्ट
Dehradun News: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल
देहरादून: दिव्यांग छात्रों का आंदोलन जारी, अधिकारी का 'धमकी' वाला वीडियो वायरल

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget