एक्सप्लोरर

यूपी में भीषण ठंड के साथ नए साल का स्वागत, 45 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट, 5 डिग्री तक गिरा तापमान

UP Weather Today: मौसम विभाग ने 1 जनवरी (बुधवार) को कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया है. यूपी में आज ज़्यादातर इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा रहेगा.

UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी और कोहरे के बीच नए साल का स्वागत हुआ. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में तेजी से मौसम में बदलाव आया है. शीत लहर की वजह से हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है. आलम ये हैं कि लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है. साल के पहले दिन मौसम विभाग ने कोल्ड डे अलर्ट जारी किया है. फिलहाल सर्दी से राहत मिलती नहीं दिख रही है. बुधवार को नोएडा-गाजियाबाद समेत कई जिलों में सुबह से ही घना कोहरा छाया है. 

मौसम विभाग ने एक जनवरी बुधवार को कोल्ड डे का यलो अलर्ट जारी किया है. यूपी में आज ज़्यादातर इलाकों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन सुबह और शाम के कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा परेशान करेगा. आज अलग-अलग जगहों पर शीत दिवस रहने की चेतावनी जारी की गई है. 4 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत में एक्टिव हो रहा है. जिसका असर यूपी पर भी दिखेगा. पश्चिमी विक्षोभ के चलते 6 जनवरी को फिर से बारिश हो सकती है. 

प्रदेश में पिछले 48 घंटों में करीब 50 जिलों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री तक की गिरावट आई, जिससे दिन के समय भी भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आया है. पिछले 24 घंटों में बुलंदशहर में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ. मेरठ में 9.0, मुरादाबाद में 9.5 और मुजफ्फरनगर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री तक रहा. 

इन जिलों में कोल्ड डे अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कांशीरामनगर, मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, हरदोई, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में आज शीत दिवस का यलो अलर्ट जारी किया गया है. आज इन इलाकों में अत्यधिक ठंड पड़ने की संभावना है.   

दिल्ली चुनाव से पहले शिवपाल सिंह यादव ने AAP संग अलायंस पर कांग्रेस को दी सलाह, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
योगी के मंत्री राजभर बोले- 'आकाश आनंद नया बच्चा है, ज्यादा बोल रहा है'
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'
सपा चीफ अखिलेश यादव बोले- 'ऊपर वाले की लाठी में आवाज नहीं होती'

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget