एक्सप्लोरर

UP Weather: यूपी में 19 जून से मानसून की एंट्री, अब होगी जमकर बारिश, आज इन जिलों में अलर्ट जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में गुरुवार से मानसून की एंट्री हो रही है, जिसके बाद ज्यादातर हिस्सों में बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. पिछले दो दिनों में पारा भी नीचे आया है.

UP Weather News: उत्तर प्रदेश में मौसम एकदम पलट गया है. मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश हुई, जिससे गर्मी अब छू मंतर होने लगी है. दो दिनों में तापमान में भी गिरावट आई है. इस बीच मौसम विभाग ने गुड न्यूज दी है. इस बार समय से पहले मानसून यूपी में दस्तक देने जा रहा है. 19 जून से मानसून सक्रिय हो रहा है.

आने वाले दिनों में प्रदेश के तमाम हिस्सों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश होगी. पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी से भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी यूपी के कई जिलों में आज (बुधवार) कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं पूर्वी हिस्से में बंगाल की खाड़ी से हवा का दवाब क्षेत्र बन रहा है, जिसकी वजह से अगले दो दिनों में यहां के कई जिलों में भारी से भारी बारिश होगी है. इस दौरान वज्रपात और 40-50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जिसके बाद इसका दायरा मध्य से पश्चिमी यूपी तक पहुंचेगा और 19-20 जून को पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश होगी. 

19 जून से यूपी में मानसून की एंट्री
यूपी में 19 जून से मानसून की एंट्री हो जाएगी. इसके बाद 22 जून तक प्रदेश के दोनों संभागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का भी अनुमान है. आंधी-पानी की वजह से तापमान में भी अच्छी-खासी गिरावट आई है.

अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस पारा कम हो सकता है. मंगलवार को उरई में सबसे अधिक तापमान 42.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं बांदा, प्रयागराज, वाराणसी और गाजीपुर सबसे गर्म जिले रहे. 

यूपी में आज शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, अमरोहा, संभल, बदायूं, कासगंज, एटा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा में एक या दो जगहों पर आज बारिश हो सकती है, जबकि सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, कानपुर, फतेहपुर, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली और अमेठी में कुछ स्थानों पर आज बारिश होगी. 

वहीं लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर. प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, जौनपुर, संत रविदास नगर और वाराणसी में अनेक स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, मऊ, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, मीरजापुर और सोनभद्र में लगभग सभी स्थानों पर बहुत भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
'हार से बौखला गई BJP', मेरठ में किसान नेता से मारपीट पर भड़के अखिलेश
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
मथुरा के निर्माणाधीन ओमेक्स मॉल में शटरिंग गिरी, कई मजदूर दबे, 3 की मौत
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
कन्नौज में बिस्किट देकर छात्रों से कराया प्रदर्शन! BSA पहुंचे तो पलटा मामला
Amethi News: देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम
देवर ने की भाभी की गला रेतकर हत्या, लाश से लिपट कर रोती रही मासूम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
टीम इंडिया के बांग्लादेश टूर पर आया नया अपडेट, कब खेली जाएगी सीरीज?
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Hydrogen Train: अब पहाड़ों पर रफ्तार भरेगी हाइड्रोजन ट्रेन, कहां-कहां चलेगी?
Washing Machine Buying Guide: वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
वॉशिंग मशीन खरीदने की सोच रहे हैं? जानें 25000 में बेस्ट ऑप्शन
Embed widget