एक्सप्लोरर

UP Weather: मार्च में ही उबल रहा उत्तर प्रदेश! लखनऊ-आगरा समेत कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब

UP Weather Update: ज्यादातर शहरों का तापमान 38 से 40 डिग्री पहुंच रहा है. गुरूवार को भी तापमान इसके आसपास ही रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इसका बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न होना.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • मार्च की शुरुआत में ही 38-40 डिग्री तापमान, गर्मी का सितम जारी
  • पश्चिमी विक्षोभ के अभाव से शुष्क मौसम, तापमान सामान्य से अधिक
  • आने वाले दिनों में आंधी-बारिश से मिल सकती है राहत
  • 15-16 मार्च को पश्चिमी यूपी में बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में मार्च महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है. ज्यादातर शहरों का तापमान 38 से 40 डिग्री पहुंच रहा है. गुरूवार को भी तापमान इसके आसपास ही रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक इसका बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय न होना, जिस कारण मौसम में नमी नहीं है और तेज धूप और शुष्क मौसम से गर्मी का असर दिख रहा है. जोकि यह सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक है.

मौसम जानकार इसे मौसम का असंतुलन बता रहे हैं. अगले तीन-चार दिन इसी तरह के मौसम रहने का अनुमान है. उसके बाद आंधी-बारिश से कुछ राहत मिल सकती है. फिलहाल मार्च के दूसरे सप्ताह में इस तरह की गर्मी के संकेत मई-जून में भयंकर गर्मी की आहट दे रहे हैं.

प्रमुख शहरों का तापमान

राजधानी लखनऊ समेत समेत पश्चिमी और मध्य यूपी में तेज धूप, शुष्क हवाएं और उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. जिसकी वजह से मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी महसूस हो रही है. गुरूवार को लखनऊ का तापामान अधिकतम 39 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री तक रहने का अनुमान है. आगरा में भी तापमान 39 से 40 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पूर्वांचल में वाराणसी का अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. यहां उमस भी अधिक महसूस होगी. इसके अलावा कानपुर, प्रयागराज, मेरठ और गाजियाबाद में भी तापमान 39 डिग्री तक जा सकता है.

मार्च में गर्मी के प्रमुख कारण

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम में मैदानी दिलाकों में जयादातर जगह अधिकतम तापमान इस बार 4 से 6 डिग्री बढ़ा है, इसका असर यूपी में भी दिख रहा है. इसके साथ ही पूर्व मार्च में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहते थे जो ठंढी हवाएं और बारिश की वजह बनते हैं, लेकिन इस बार उनका प्रभाव कमजोर है. जिस कारण गर्म हवाओं का असर ज्यादा है. इसके अलावा मौसम का सामान्य पैटर्न भी इस साल दिख रहा है, जिस कारण मार्च में मई-जून जैसी गर्मी दिख रही है.

15-16 मार्च को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अभी अगले दो से तीन दिन पूरे प्रदेश में गर्मी का असर दिखेगा. जबकि 15-16 मार्च को वेस्ट यूपी में बारिश या बादल छाए रह सकते हैं, जिससे कुछ राहत मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
Live: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत, वाराणसी शिक्षक सीट पर सपा का कब्जा
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
'UP में अपराधी केले बेच रहे', कॉमेडियन हर्ष गुजराल के जोक पर CM योगी ने लगाए ठहाके
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान
धान खरीदी में सपा सरकार का रिकॉर्ड ध्वस्त, योगी सरकार ने रचा नया कीर्तिमान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget